फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ministerial personnel agitated on strike

हड़ताल पर रोक लगाने को लेकर भडक़े मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ministerial personnel agitated on strike
चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
पिथौरागढ़/चंपावत। सरकार की ओर से हड़ताल पर रोक लगाने से उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन में गुस्सा है। नाराज कर्मियों ने 21 सूत्री मांगों के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने 13 अप्रैल तक मांग पूरी न होने पर कलमबंद हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला महामंत्री एमएल वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मंगलवार को विकास भवन पिथौरागढ़ में सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी ने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर दूसरे चरण का आंदोलन आठ अप्रैल तक चलेगा। मिनिस्टीरियल संवर्ग के सभी कर्मी दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। उसके बाद 12 अप्रैल को प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान मंडलीय महामंत्री सौरभ चंद, ललित बिष्ट, विक्रम रौतेला, कमलेश जोशी, कुंदन बिष्ट, संजय पंत, केएस बंगारी, विमल पांडेय, रोहित उप्रेती, शैलेश पंत आदि रहे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर चंपावत में एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन की अध्यक्षता में सभा हुई। इसमें बताया गया कि 12 अप्रैल को जिला मुख्यालय में धरना, प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा। कार्य बहिष्कार में जीवन ओली रघुनंदन पंत, महेश सिंह, नंदन सिंह परिहार, राजेंद्र भट्ट, वीरेंद्र कार्की, उदय सिंह, उमेश थापा, बबलू मखोलिया, संतोष पुरी, नवीन देउपा, गिरीश पांडेय, गजेंद्र गिरि आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed