चंपावत। पदोन्नति में शिथिलीकरण सहित 21 सूत्री मांगों के लिए मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन ने सोमवार को घंटे का कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने दूसरे चरण के आंदोलन के तहत सुबह 10 बजे से 12 बजे तक उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर कर कार्य बहिष्कार किया। सभी विभागों के मिनिस्टीरियल कर्मियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया।
एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने बताया कि दो दिन तक दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उसके बाद भी मांगें पूरी न होने पर 12 अप्रैल को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा। जीवन ओली के संचालन में हुए कार्य बहिष्कार में मिंटू सिंह राणा, धीरेंद्र भंडारी, संतोष उप्रेती, रमेश सिंह बोहरा, पंचम कुमार, रमेश चंद्र पंत, रघुनंदन पंत, महेश सिंह, नंदन सिंह परिहार, राजेंद्र भट्ट, वीरेंद्र कार्की, उदल सिंह, उमेश थापा, बबलू मखोलिया, संतोष पुरी, नवीन देउपा, गिरीश पांडेय, गजेंद्र गिरि, राजेेंद्र सिंह, मुकेश जोशी, संदीप मेहता, दिनेश नाथ, श्याम सिंह, सोबन सिंह, महेश चंद्र, एसएस हयांकी, महेंद्र जीना, हिमांशु वर्मा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।