{"_id":"60957db28ebc3e6acc1d563a","slug":"minister-joshi-s-five-minute-visit-and-water-worth-thousands-of-rupees-champawat-news-hld4236962151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जोशी का पांच मिनट का दौरा और पानी हुए हजारों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जोशी का पांच मिनट का दौरा और पानी हुए हजारों रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पांच मिनट का दौरा और कई हजार रुपये पानी हो गए। प्रदेश के सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी का शुक्रवार को रीठा साहिब में बेहद संक्षिप्त दौरा हुआ। लेकिन दौरे में न तो कोई सार्वजनिक कार्यक्रम हुआ और नहीं सरकारी बैठक या समीक्षा। वैसे मंत्री का ये दौरा एक नहीं दो जिलों का था। जो सिर्फ 20 मिनट में निपट गया।
कोरोना की दूसरी लहर के बीच शुक्रवार सुबह मंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से यहां से 75 किमी दूर रीठा साहिब हेलीपैड पहुंचे। पांच मिनट रूकने के बाद देहरादून रवाना हो गए। इस दौरान कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं हुआ। सूत्र बताते हैं कि हेलीकॉप्टर में रीठा साहिब से एक धार्मिक संगठन के नेता भी साथ हो लिए। अलबत्ता प्रशासन की ओर से अगवानी के लिए 62 किमी दूर लोहाघाट से तहसीलदार विजय गोस्वामी को भेजा गया था। चंपावत आने से पहले मंत्री देहरादून से सुबह सात बजे रवाना हो आठ बजे पिथौरागढ़ हवाई पट्टी पहुंचे। और 15 मिनट रुकने के बाद 8.15 बजे हवाई पट्टी से चंपावत रवाना हुए थे।
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी का कहना है कि कोरोना काल में मंत्री का ये दौरा न केवल फिजूलखर्ची को दर्शाता है, बल्कि इससे संवेदनहीनता भी उजागर होती है। वहीं भाजपा के मीडिया प्रभारी मोहन अधिकारी का कहना है कि मंत्री गणेश जोशी का कार्यक्रम सामान्य कामकाज का हिस्सा है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
विज्ञापन
ये था मंत्री का कार्यक्रम:
7 बजे: देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से रवाना हुए।
8 बजे: मंत्री पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचे।
8.15 बजे: पिथौरागढ़ से रवाना हुए।
8.40 बजे: रीठा साहिब हेलीपैड पहुंचे।
8.45 बजे: रीठा साहिब से रवाना हुए।
9.45 बजे: ऋषिकेश के एम्स हेलीपैड पहुंचे।
9.50 बजे: ऋषिकेश के एम्स हेलीपैड से रवाना हुए।
10 बजे: सहस्त्रधारा हेलीपैड देहरादून पहुंचे।
कोट
प्रदेश के मंत्री गणेश जोशी का कार्यक्रम बेहद संक्षिप्त था। उनकी अगवानी के लिए लोहाघाट के तहसीलदार को भेजा गया था।
टीएस मर्तोलिया, एडीएम, चंपावत।
चार दिन में रीठा साहिब आ चुके दो मंत्री
चंपावत। रीठा साहिब क्षेत्र में बीते चार दिन में प्रदेश के दो मंत्री दौरा कर चुके हैं। शुक्रवार के दौरे से पूर्व चार मई को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वामी यतीश्वरानंद का रीठा साहिब भ्रमण हुआ था। तब हरिद्वार से यहां आए मंत्री के करीब ढाई घंटे के दौरे में भी कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं था। रीठा गुरुद्वारे में मत्था टेकने के अलावा कुछ दूसरे कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। (संवाद)