{"_id":"65b53ddb7fdea1df020fb096","slug":"minister-in-charge-rekha-arya-hoisted-the-flag-in-champawat-champawat-news-c-229-1-shld1009-105001-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण
Sat, 27 Jan 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
चंपावत पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण करतीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। संवाद
चंपावत। पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। पुलिस विभाग की ओर से कई झांकियां निकाली गईं। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, डीएम नवनीत पांडे, एसपी अजय गणपति, डीएफओ आरसी कांडपाल, सीडीओ संजय सिंह, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सौरभ असवाल आदि जनप्रतिनिधि और लोग मौजूद थे।
कांग्रेसियों ने किया कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण
चंपावत। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने जिला मुख्यालय के कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया। संगठन जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी के संचालन में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई। कार्यक्रम में पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, मोहन सिंह अधिकारी, प्रकाश बोहरा, अशोक वर्मा, बाला दत्त थ्वाल, जगदीश जोशी, कमल सिंह भंडारी, आनंद रावत, मुरलीधर जोशी, जिला सचिव प्रकाश बोहरा, उमेद राम आदि थे। संवाद
लोहाघाट में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया
लोहाघाट (चंपावत)। तहसील में एसडीएम रिंकू बिष्ट ने ध्वजारोहण किया। छमनियां चौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान बोरादौड़, रस्साकस्सी, सुई धागा दौड़, जलेबी दौड़, म्यूजिकल चेयर रेस, स्पून रेस, बाॅल थ्रो आदि प्रतियोगिताएं हुई। पुलिस थाने में एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा, लोहाघाट ब्लाॅक में बीडीओ अशोक अधिकारी, पालिका बाराकोट ब्लाॅक में बीडीओ खजान चंद्र जोशी ने ध्वजारोहण किया। वहां पूर्व ब्लाॅक प्रमुख बहादुर फर्त्याल, एडीबीओ जाकिर हुसैन, डीपीओ सुनील गुप्ता आदि रहे। खेतीखान के इंदिरा पार्क में सीएल वर्मा की अध्यक्षता में प्रदीप जोशी, राजेश ओली, गोपाल मनराल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। संवाद
विज्ञापन
बनबसा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
बनबसा (चंपावत)। सेना छावनी स्थित केवि क्रमांक एक में कर्नल आलोक आनंद, एनएचपीसी, सीआईएसएफ, केवि क्रमांक दो के संयुक्त कार्यक्रम में एनएचपीसी महाप्रबंधक राजिल व्यास, राजकीय महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डाॅ. बीएन दीक्षित, जीजीआईसी में प्रधानाचार्य मीना शुक्ला, शारदा इंटर कॉलेज और शारदा हेडवर्क्स के संयुक्त कार्यक्रम में एसडीओ प्रशांत कुमार, पूर्णागिरि इंटर काॅलेज में प्रबंधक संजय जोशी और नगर पंचायत में ईओ दीपक चंद्र बुड़लाकोटी ने ध्वजारोहण किया। गौरव सेनानी कल्याण समिति के कार्यक्रम में अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में भी ध्वजारोहण किया गया। संवाद