{"_id":"5fd3b0368ebc3e3f611265c1","slug":"mining-will-not-allow-the-security-of-villages-to-be-ignored-tanakpur-news-hld4070198124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों की सुरक्षा को ताक पर रख नहीं होने देंगे खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों की सुरक्षा को ताक पर रख नहीं होने देंगे खनन
विज्ञापन
किरोड़ा नाला क्षेत्र का ग्रामीणों के साथ निरीक्षण करते एसडीएम हिमांशु कफल्टिया।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन ने रिवर ट्रेनिंग नीति के तहत किरोड़ा में खनन के लिए ग्रामीणों ने मनाने की कोशिश शुरू कर दी है लेकिन ग्रामीण गांवों की सुरक्षा के बगैर किसी सूरत में खनन नहीं होने देने पर अड़े हैं। शुक्रवार को एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने ग्रामीणों के साथ बैठक की और किरोड़ा रोखड़ का निरीक्षण भी किया।
प्रशासन की ओर से किरोड़ा नाले में खनन पट्टों की नीलामी की कार्रवाई चल रही है। इसके 16 दिसंबर को नीलामी की तिथि तय है लेकिन ग्रामीण खनन नहीं होने देने पर अड़े हैं। उनका कहना है कि गांवों की सुरक्षा को ताक पर रख खनन नहीं होने दिया जाएगा।
एसडीएम के साथ हुई बैठक में भी ग्रामीणों ने खनन से पहले अप स्ट्रीम क्षेत्र में किरोड़ा को चैनलाइज करने और नायकगोठ-थ्वालखेड़ा रोखड़ व थ्वालखेड़ा-गैंड़ाखाली रोखड़ में दोनों ओर कटाव की रोकथाम के उपाय करने की बात कही। कहा कि इसके बाद ही खनन की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने नायकगोठ-थ्वालखेड़ा रोखड़ और थ्वालखेड़ा-गैंड़ाखाली रोखड़ में प्रस्तावित झूला पुलों का निर्माण जल्द शुरू कराए जाने की भी मांग रखी। एसडीएम ने ग्रामीणों की मांगों को उचित मानते हुए आश्वस्त किया है कि जल्द ही गांवों की सुरक्षा के उपाय शुरू कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि किरोड़ा के अप स्ट्रीम को चैनलाइज करने की कार्रवाई चल रही है। लोनिवि झूला पुलों का निर्माण और सिंचाई विभाग के माध्यम से कटाव की रोकथाम के उपाय कराए जाएंगे। बैठक में गैंड़ाखाली की प्रधान निर्मला सामंत, थ्वालखेड़ा प्रधान दीपा बोहरा, देवेंद्र सामंत, सुंदर बोहरा, नरेश सकारी, श्याम सिंह, जगदीश थ्वाल, विशन सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।