फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mining traders gave a week ultimatum

खनन कारोबारियों ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेट, संघर्ष समिति गठित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mining traders gave a week ultimatum
शारदा में खनन को लेकर बैठक में शामिल खनन कारोबारी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शारदा के अप स्ट्रीम में खनन खोलने समेत चार सूत्री मांगों को लेकर अब खनन कारोबारियों ने आर-पार के संघर्ष का एलान किया है। मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन की बैठक में सर्वसम्मति से संघर्ष समिति का गठन कर एक सप्ताह के अंदर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर तहसील में धरना-प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यूूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार पर खनन कारोबारियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि शारदा के अप स्ट्रीम में खनन पर रोक लगाने से जहां कारोबार पर विपरीत असर पड़ेगा, वहीं निजी उप खनिज भंडारकों को आरबीएम और पत्थरों के भंडारण की अनुमति नहीं दिए जाने से वाहन मालिकों के समक्ष खनिज बेचने की समस्या खड़ी हो गई है। बैठक में यूनियन महामंत्री सतीश चंद्र कलौनी, कोषाध्यक्ष रविश गड़कोटी, उपाध्यक्ष अमजद हुसैन, उप सचिव दीपक सिंह महर, महेश सिंह, मनोज गुप्ता समेत काफी संख्या में खनन कारोबारी मौजूद थे।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के ये लोग हैं शामिल
खनन कारोबारियों की ओर से आंदोलन के लिए बनी संघर्ष समिति में यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर के अलावा पूर्व अध्यक्ष जीडी खुल्लर, योगेंद्र सिंह ज्याल योगी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, महेश सिंह, अमजद हुसैन, नरेश सकारी, दीपक सिंह, गजेंद्र पाल, भीम रजवार, मनोज गुप्ता, योगेश जोशी, मुकेश साहू आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन कारोबारियों की ये है मांग
खनन कारोबारियों ने शारदा के अप स्ट्रीम में खनन खोलने, डाउन स्ट्रीम में तौल कांटों की संख्या बढ़ाने, निजी खनिज भंडारकों को आरबीएम व पत्थरों के भंडारण की अनुमति देने और नेपाल के लिए निर्मित हो रही नहर के लिए खनिज ढुलान में स्थानीय वाहनों को प्राथमिकता देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed