{"_id":"6026c59b8ebc3ee9794b84b2","slug":"mining-traders-agitated-by-lowering-mineral-rates-tanakpur-news-hld4145772131","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनिज के रेट कम करने से भड़के खनन कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनिज के रेट कम करने से भड़के खनन कारोबारी
विज्ञापन
खनिज निकासी मार्ग पर जाम लगा प्रदर्शन करते खनन कारोबारी और वाहन मालिक।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। स्टोन क्रशरों की ओर से खनिज के रेट कम किए जाने से भड़के खनन कारोबारी और वाहन मालिक शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने सुबह से खनिज निकासी ठप रखी और जाम लगाकर प्रदर्शन किया। दोपहर तक चले प्रदर्शन के बाद क्रशरों मालिकों की ओर पूर्व के रेट पर सहमति जताने पर प्रदर्शन खत्म हुआ। इस दौरान खनन कारोबारियों ने ई-रवन्ना पोर्टल और निकासी मार्ग को भी दुरुस्त करने की मांग उठाई।
खनन शुरू होने से पूर्व खनन यूनियन और क्रशर मालिकों में 60 रुपये प्रति क्विंटल खनिज खरीदने पर सहमति बनी थी। अब तक तय रेटों में ही क्रशरों में खनिज खरीदा जा रहा था, लेकिन क्रशरों में अचानक खनिज के रेट दो रुपये कम किए जाने से कारोबारी और वाहन मालिक भड़क गए। वाहन स्वामियों में बृहस्पतिवार को ई-रवन्ना पोर्टल में खराबी के कारण कुछ वाहनों के खनन क्षेत्र में ही फंसे रहने से भी गुस्सा था। मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन के अध्यक्ष आनंद महर अन्नी की अगुवाई में वाहन मालिक और कारोबारियों ने रेट कम किए जाने के विरोध में खनिज निकासी ठप कर दी और क्रशरों के समीप निकासी मार्ग पर वाहन खड़े कर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू दिया। उन्होंने कम किए रेट वापस लेने के साथ ही ई-रवन्ना पोर्टल व रास्ता दुरुस्त करने और चूका से आ रहा खनिज क्रशरों में न खरीदे जाने की मांग उठाई। सूचना पर मौके में पहुंचे उप निरीक्षक मनोज कुमार ने कारोबारियों और क्रशर मालिकों से बात कर मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। जिससे कारोबारी प्रदर्शन में डटे रहे। दोपहर बाद पुन: हुई वार्ता में क्रशर मालिकों द्वारा कम किए रेट वापस लेने पर प्रदर्शन खत्म हुआ।
प्रदर्शन में ये थे शामिल
यूनियन अध्यक्ष आनंद महर अन्नी की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में यूनियन उपाध्यक्ष अमजद हुसैन, पूर्व सभासद राजेंद्र रजवार, शंकर पाल, सुजात अली, विपिन जोशी, चंद्रमोहन सिंह, राकेश सक्सेना, योगेश चंद, राजेंद्र नेगी, नवीन सिंह, बबलू, भूपेंद्र भट्ट, देवेंद्र भंडारी, सुभाष कटौच आदि कारोबारी और वाहन मालिक शामिल थे।