फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mining clearance started from Sharda, 152 trucks registered

Champawat News: शारदा से खनन निकासी शुरू, 152 ट्रक पंजीकृत

Wed, 06 Dec 2023 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 06 Dec 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Mining clearance started from Sharda, 152 trucks registered
टनकपुर में शारदा नदी से खनन निकासी का शुभारंभ करते डीएलएम खनन महावीर सिंह। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर की शारदा नदी से खनन निकासी शुरू हो गई है। बुधवार को औपचारिक शुरुआत वन विकास निगम के खनन अधिकारी महावीर सिंह तोमर ने शारदा नदी के डाउन स्ट्रीम में रिबन काट कर की। पहले दिन तीन वाहनों ने उप खनिज की निकासी की। बाद में सर्वर की खराबी से निकासी मेंं अवरोध आ गया।
विज्ञापन

खनन अधिकारी ने नियमों के मुताबिक निकासी के कर्मियों को निर्देश दिए। शुरुआती तौर पर 80 हजार घन मीटर खनिज निकासी की अनुमति है। इस मात्रा को जरूरत को देखते हुए बढ़ाया जा सकता है। तकनीकी बाधा के कारण इस वर्ष भी अपस्ट्रीम में खनन की अनुमति नहीं होगी। वर्तमान में वन निगम में खनन कार्य के लिए 152 ट्रक पंजीकृत हुए हैं। निगम ने खनन निकासी के लिए पांच (तीन शारदा बैराज और दो कालाझाला में) कांटे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

उधर मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन समिति के अध्यक्ष अमन ठाकुर का कहना है कि स्टोन क्रशर स्वामियों से वार्ता कर खनन निकासी कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर ट्रक खनन समिति के अध्यक्ष अमन ठाकुर, वन दरोगा मुनीष राणा सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed