फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mineral extraction begins from down stream of Sharda, revenue of Rs 12 lakhs received on first day

शारदा के डाउन स्ट्रीम से खनिज निकासी शुरू, पहले दिन 12 लाख रुपये का राजस्व मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mineral extraction begins from down stream of Sharda, revenue of Rs 12 lakhs received on first day
शारदा के डाउन स्ट्रीम से खनिज निकासी करते वाहन। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। लंबी प्रतीक्षा के बाद शारदा के डाउन स्ट्रीम में बुधवार से खनन शुरू हो गया है। पहले दिन करीब साढ़े चार सौ से अधिक वाहनों ने करीब 22 सौ घन मीटर खनिज की निकासी हुई है, जिससे विभाग को करीब 12 लाख रुपये का राजस्व मिला है। वन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन भारती ने खनन क्षेत्र के साथ ही तौल कांटों का निरीक्षण कर उचित दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूं तो शासन से अनुमति के बाद वन निगम के खनन प्रभाग ने गत 26 अक्टूबर को ही शारदा के डाउन स्ट्रीम में खनन खोल दिया था लेकिन अप स्ट्रीम में खनन पर रोक और निजी भंडारकों को आरबीएम व पत्थरों के भंडारण की अनुमति नहीं दिए जाने से नाराज कारोबारियों ने खनिज निकासी शुरू नहीं की थी।
विज्ञापन

सहमति बनने के बाद कारोबारियों ने बुधवार से खनिज की निकासी शुरू कर दी है। वन निगम के खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि बुधवार को पहले दिन करीब 470 वाहनों ने 22 सौ घन मीटर खनिज की निकासी की है। वन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने खनन क्षेत्र, खनिज निकासी की व्यवस्था और तौल कांटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कालाझाला के पास प्रस्तावित नए तौल कांटे के निर्माण की कार्रवाई जल्द पूरी करने और डब्ल्यूआर (बिना रायल्टी) से राजस्व चोरी पर कड़ी निगरानी रख ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed