फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Milk will available in Poornagiri Dham

पूर्णागिरि धाम के ठुलीगाड़ और भैरव मंदिर में 24 घंटे मिलेगा दूध

Fri, 29 Mar 2019 10:53 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 29 Mar 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
Milk will available in Poornagiri Dham
मां पूर्णागिरि - फोटो : अमर उजाला
पूर्णागिरि धाम में दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को अब 24 घंटे दूध उपलब्ध होगा। दुग्ध संघ की ओर से ठुलीगाढ़ और भैरव मंदिर में मिल्क पार्लर सेंटर खोलने की तैयारी की जा रही है। रविवार से दोनो जगहों पर आंचल दूध उपलब्ध हो जाएगा। 
विज्ञापन


पूर्णागिरि  मंदिर में दूरदराज से दर्शन करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बच्चों के लिए दूध नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसको देखते हुए दुग्ध संघ ने पूर्णागिरि धाम में अब 24 घंटे दूध उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए दुग्ध संघ से ने दो जगहों का चयन कर लिया है।
विज्ञापन


दोनों मिल्क पार्लर में प्रतिदिन 700 से 800 लीटर दूध की खपत होगी। वर्तमान में दुग्ध संघ के माध्यम से सुबह के समय पूर्णागिरि धाम में 300 लीटर दूध भेजा जाता है जो दो तीन घंटे के अंदर खत्म हो जाता है। इसके बाद श्रद्धालुओं को पूर्णागिरि धाम में दूध नहीं मिल पाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 रुपये प्रति लीटर मिलेगा दूध 
चंपावत। पूर्णागिरि धाम में अब श्रद्धालुओं को 40 रुपये प्रति लीटर दूध मिलेगा। वर्तमान में श्रद्धालुओं को ओवर रेट में दूध खरीदना पड़ रहा है। ओवर रेट पर अंकुश लगाने के लिए अब दुग्ध संघ अपने पार्लर खोलने जा रहा है। 


पूर्णागिरि धाम में ठुलीगाढ़ और भैरव मंदिर में मिल्क पार्लर सेंटर खोलने की तैयारी चल रही है। रविवार से दोनों मिल्क पार्लर सेंटर में दूध मिलना शुरू हो जाएगा। मिल्क पार्लर सेंटर खुलने के बाद श्रद्धालुओं को ओवर रेट में दूध नहीं मिलेगा। 
राजेश मेहता, प्रबंधक दुग्ध संघ चंपावत। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed