फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Migrant workers will get destitute women

प्रवासी कामगार निराश्रित महिलाओं को मिलेगा आशियाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Migrant workers will get destitute women
चंपावत। जिले में कोरोना महामारी के चलते बाहरी राज्यों से वापस लौटे प्रवासी कामगार, निराश्रित एवं गरीब महिलाओं को जल्द अपना आशियाना मिल जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से प्रत्येक जिले में प्रवासी निराश्रित महिलाओं के रहने के लिए एक नवीन स्वाधार गृह की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इन स्वाधार गृह में निराश्रित महिलाओं को आसरा उपलब्ध कराने के साथ ही सम्मानजनक आजीविका के साधन मुहैया कराए जाएंगे। नवीन स्वाधार गृह योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग की ओर से इसका संचालन गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में महिला कल्याण निदेशालय के मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर स्वाधार गृहों की स्थापना का आगणन और डीपीआर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महिलाओं के वर्तमान हुनर को तराशा जाएगा
चंपावत। नवीन स्वाधार गृहों में शरण लेने वाली प्रवासी निराश्रित महिलाओं के हुनर को तराश कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। प्रवासी निराश्रित महिलाओं की ओर से कोरोना से पूर्व किए जाने वाले कार्यों को ही आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान स्वाधार गृहों में रहने वाली महिलाओं के बच्चों का लालन पालन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में कोविड-19 के कारण प्रवासी कामगार एवं आगंतुक निराश्रित, असहाय महिलाओं के कल्याण के लिए नवीन स्वाधार गृह की स्थापना की जानी है। जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नवीन स्वाधार गृह का संचालन एनजीओ के माध्यम से किया जाएगा।
आरएस सामंत, जिला प्रोबेशन अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed