फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Met UP CM Yogi for Gorakhnath temple

Champawat News: गोरखनाथ मंदिर के लिए यूपी के सीएम योगी से की मुलाकात

Sat, 10 May 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 10 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Met UP CM Yogi for Gorakhnath temple
यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करता चंपावत गरु गोरखनाथ धाम का ​शिष्टमंडल। स्रोत : ​​शि
चंपावत। जिले के सीमांत तल्लादेश के गुरु गोरखनाथ धाम की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए एक शिष्टमंडल ने गोरखनाथ धाम के महंत योगी रामनाथ के नेतृत्व में यूपी के सीएम आदित्यनाथ से मुलाकातकी।
विज्ञापन

इस दौरान धाम के योगी रामनाथ ने गोरखनाथ धाम का पुनर्निर्माण, मंदिर का सुधारीकरण, मंदिर परिसर में धर्मशाला बनाने, मंदिर परिसर में कथा भागवत शिव पुराण आदि भजन कीर्तन करने वालों, दूर से आने वाले साधु संतों के लिए रहने, भंडार की व्यवस्था आदि समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। योगी रामनाथ ने सीएम को बताया कि जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में शुमार गुरु गोरखनाथ मंदिर में हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन

व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने के चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सीएम योगी ने जल्द व्यवस्थाओं में सुधार का आश्वासन शिष्टमंडल को दिया। इस दौरान योगी गुलजाई नाथ, योगी देव नाथ, योगी साही नाथ, योगी लक्ष्मण नाथ आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed