फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meritorious students honored in board exams

बोर्ड परीक्षा में अव्वल आए मेधावी विद्यार्थी सम्मानित हुए

Sun, 03 Jun 2018 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Sun, 03 Jun 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored in board exams
बोर्ड परीक्षा में अव्व्ल आए छात्र छात्राओं के साथ एसपी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बोर्ड और स्नातक परीक्षाओं में अव्वल आए पुलिस कर्मियों के बच्चों को सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को यह सम्मान पुलिस अधीक्षक ने दिया। बीस मेधावी बच्चों को पहली बार जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।
पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने बताया कि मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करने का मकसद उनका उत्साह बढ़ाना है। इसके अलावा अभिभावक भी तनाव मुक्त होकर बच्चों की पढ़ाई की तरफ ध्यान दे केंगे। एसपी ने बताया कि रविवार को हुए कार्यक्रम में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में देवेंद्र सिंह राणा (94 फीसदी), रोहन सिंह तड़ागी (93), आकाश राणा और राशि (90), अंजू (69), सौरभ चौहान (66), सिमरन कोहली और किशोर भट्ट (64), संजय टम्टा और पूजा (62) को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

 
जबकि इंटरमीडिएट में सौरभ कुमार (89), ऋचा उपाध्याय (78), निकिता आर्या और देवांगी तड़ागी (76), भूपेंद्र सिंह (75), गौरव पांडेय (72), अजय सिंह बोहरा (60) और स्नातक में बबीता पंत (69), भावना नेगी (66) और ईशा राज (63 फीसदी) अंक लाने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एलआईयू निरीक्षक अमर सिंह गुंज्याल, आरआई रतनमणी पांडेय, प्रभारी कोतवाल हरीश प्रसाद, एसआई पीडी भट्ट, लाइन मेजर माधो सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed