फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meri Mati-Mera Desh: Prabhat Pheri took place on the banks of the lake, the families of the martyrs were honored

Champawat News: मेरी माटी-मेरा देशः सरोवर किनारे प्रभात फेरी निकली, शहीद परिजनों का हुआ सम्मान

Sat, 12 Aug 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 12 Aug 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Meri Mati-Mera Desh: Prabhat Pheri took place on the banks of the lake, the families of the martyrs were honored
बाराकोट ब्लॉक में अमृत सरोवर के पास कलश के साथ तिरंगा यात्रा निकालते ग्रामीण। संवाद
चंपावत/पिथौरागढ़। मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत पिथौरागढ़ जिलों में प्रभातफेरी, रैली निकाली गईं। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और शहीदों को नमन कर पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

बाराकोट ब्लॉक के ग्वीनाड़ा, फर्तोला, लोहाघाट के खैसकांडे और मोत्यूराज सहित कई जगह देश की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। ग्वीनाड़ा में ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल ने शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, बीडीओ केसी जोशी, केशव दत्त तिवारी, दीपा राय, वीडीओ गणेश गाडिय़ा, किशोर रावत थे। अमृत सरोवर के पास तिरंगे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। खैसकांडे और मोत्यूराज में सीडीओ आरएस रावत, आईटीबीपी के कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शहीद बिशनराम खर्कवाल, जीवन चंद्र, बलबीर सिंह मेहरा, बिशन सिंह करायत को श्रद्धांजलि देने के साथ उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ अशोक अधिकारी, एपीडी विम्मी जोशी, एबीडीओ एलएल वर्मा, प्रधान भुवन चौबे, बिशन मुरारी, रचना कोरंगा, नवीन आर्य आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

देश की माटी लेकर ली शपथ

बनबसा (चंपावत)। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत बनबसा ग्रामसभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान सुमन चंद ने किया। प्रधान संगठन, पुलिस, एएचटीयू, एसएसबी, सेना, पूर्व सैनिक, यूपी सिंचाई विभाग कर्मी और सामाजिक संगठनों के लोगों ने प्रतिभाग किया। दो मिनट का मौन रख आजादी के वीरों को नमन किया गया। देश की माटी लेकर शपथ ली गई। वहां शारदा हेड वर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार, सीओ अविनाश वर्मा, एएचटीयू प्रभारी प्रताप सिंह नेगी, एसएसबी के कमांडर नागेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण्, सूबेदार बिशन लाल, सूबेदार शिव प्रकाश सिंह, प्रधान महेश मुरारी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र का किया सम्मान

बनबसा (चंपावत)। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत बनबसा पुलिस ने सीओ अविनाश वर्मा के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कैप्टन करम चंद के पुत्र डा. जनक चंद को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उनके परिजनों का हालचाल जाना। सेवाकाल में पिछले वर्ष थाना गेट पर ही सड़क दुर्घटना में शहीद हुई बनबसा फागपुर निवासी एसआई विजय लक्ष्मी के आवास पर जाकर उनके परिजनों का हाल जान उन्हें राष्ट्रध्वज भी दिया। वहां थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण और उनकी टीम मौजूद रही। संवाद
...............
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद स्मारक तक निकलेगी रैली

लोहाघाट (चंपावत)। स्वतंत्रता दिवस की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग को छोड़ शेष सड़कों पर दो घंटे वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में हुई प्रशासन, पालिका, व्यापारियों और प्रधानाचार्यों की बैठक में प्रभातफेरी, ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।
एसडीएम रिंकू बिष्ट ने कहा कि 15 अगस्त को विभिन्न विद्यालयों और कार्यालयों में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रभातफेरी में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सुबह सात बजे से नौ बजे तक नगर के जयंती भवन से हथरंगिया, मीना बाजार, शीतला माता मंदिर, कालू सिंह चौराहे तक वाहनों के लिए यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। 14 अगस्त को मेरी माटी मेरा देश के तहत मीना बाजार चौराहे से शीतला माता मंदिर स्थित शहीद स्मारक तक रैली निकाली जाएगी। बैठक में नवीन मुरारी, जीवन गहतोड़ी, मयंक पुनेठा, निशांत पुनेठा, प्रहलाद मेहता, कै. राजेंद्र देव, कै. रघुवीर सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
..........................
मेरी माटी मेरा देश के तहत कहीं पंच प्रण की शपथ तो कहीं पौधरोपण

संवाद न्यूज एजेंसी

पिथौरागढ़ । 11वीं वाहिनी धारचूला में एसएसबी डीडीहाट डी समवाय ने मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम किया। एसएसबी के निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानाचार्य वीरेंद्र ने सभी का आभार जताया। 10500 फुट पर स्थित ग्राम नाबी में एसएसबी सीमा चौकी प्रभारी निरीक्षक दलराज मीणा के नेतृत्व में पंच प्रण की शपथ ली गई। यहां एसआई पुलिस राजेश कुमार मिश्रा, सीएचसी गूंजी के चिकित्सक आमिर आलम, गजेंद्र सिंह,पूर्व सेवानिवृत्त न्यायाधीश उत्तम नबियाल, प्रधान सनम देवी नाबियाल मौजूद रहे।
मूनाकोट में 55वीं वाहिनी एसएसबी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैलाचंद के गांव मुनियाछिन में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई।। कार्यक्रम में प्रधान राकेश सिंह घटाल, उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, एएसआई राजपाल सिंह, एएसआई अंकित, हेड कांस्टेबल राकेश राजन, राजेश कुमार, ग्रामीण लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे। गंगोलीहाट नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किए गया। कार्यक्रम में कलश स्थापना कर पंच प्रण प्रतिज्ञा ली गई। ईओ कमल कुमार, सभासद संजय सिंह बोरा, मनोनीत सभासद नीमा परगाईं आदि मौजूद रहे।
मुवानी राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पौधरोपण कर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पंत ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है। राजकमल किशोर, सुधीर कुमार, रुपेश कुमार, नीमा जोशी, धर्म सिंह वीरेंद्र सिंह, संदीप सिंह मौजूद रहे। डीडीहाट के भनड़ा ग्राम में वीर शहीदों की याद में पौधरोपण किया गया। शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। ब्लाॅक प्रमुख बबीता चुफाल सबको मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाना है। ग्राम प्रधान हरीश कन्याल, बीडीओ आनंद स्वरूप, दान सिंह कन्याल, कविंद्र भंडारी, प्रेम सिंह कन्याल, एसएसबी जवान, ग्रामीण मौजूद रहे। नाचनी में होकरा के शहीद हरचन सिंह और गोविंद सिंह के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ब्रिज मोहन पाठक ने ग्रामीणों को देश की अखंडता के लिए शपथ दिलाई। तल्लाजोहार मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह, भवान सिंह, गंभीर सिंह, पूरन सिंह मौजूद रहे।
बाक्स



दुधौरी में आजादी के नायकों को याद किया गया

चंपावत। जिले के दूरस्थ क्षेत्र में दुधौरी में शनिवार को मेरी माटी मेरा देश के तहत महिला मंगल दल की ओर से मिट्टी को कलश में भरकर इक्कट्टा किया गया। साथ ही हाथ में दीप जलाकर और मिट्टी लेकर प्राण प्रतिज्ञा की गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों की ओर से आजादी के नायकों को याद किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान दीवान सिंह, रीतू देवी, रेनू देवी, सुनीता देवी, शकुंतला देवी, डिगरी देवी आदि शामिल रहे। इधर मुडियान में भी महिला मंगल दल की ओर से मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। ज्येष्ठ उप प्रमुख मोनिका बोहरा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में महिलाओं को प्रतिज्ञा कराई गई। इस मौके पर तुलसी देवी, हेमा बोहरा, चचाल, अंकिता, किरन, सपना, चंचला आदि मौजूद रहे। संवाद

...................
सेनानियों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

चंपावत। मां पूर्णागिरि कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सृजन की ओर से मेरी माटी, मेरा देश के तहत नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और भूतपूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
बीएड प्रशिक्षुओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर पुलवामा में शहीद राहुल रैंसवाल की माता हरू देवी और पिता वीरेंद्र रैंसवाल, शहीद शिरोमणि चिलकोटी के पुत्र जनार्दन चिलकोटी, कारगिल युद्ध में गोली लगने के बाद भी मौत को चकमा देने वाले दान सिंह मेहता तथा पूर्व सैनिक पूरन सिंह बोहरा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. भुवन चंद्र जोशी, गरिमा लडवाल, राजेंद्र गहतोड़ी, श्याम सिंह कार्की, जनार्दन चिलकोटी, बबिता गहतोड़ी ने विचार रखे। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरीश पचौली, मनोज सकलानी, नीरज जोशी, अमित तड़ागी, नीमा विश्वकर्मा, नेहा भंडारी, सोनी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
.........................
हर घर तिरंगा अभियान चलाया

बेड़ीनाग/पिथौरागढ़। जन शिक्षण संस्थान ने हर घर तिंरगा अभियान चलाया। शनिवार को संस्थान की निदेशक मीनाक्षी त्रिपाठी की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर चर्चा की गई। संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी शत्रुजीत सिंह शाही ने बताया कि इस पहल के पीछे का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और जन भागीदारी की भावना से आजादी का पर्व मनाना है। संस्थान के लोगों ने ग्राम बजेटी, जाखपुरान, बेड़ीनाग में जन जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर दुर्गेश कश्यप, ललित मोहन जोशी, गीता बिष्ट, रुबी कुरैशी, पुष्पा राज, विनोद आदि मौजूद रहे। संवाद

गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा ने विकासखंड बेड़ीनाग के ग्रामसभा आमहाट में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को उत्साह से मनाने के साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान विधायक के नेतृत्व में मानीपुर, बोगाढ़, सुकल्याड़ी, पिल्खी, सुनेती, बैठोली, उपराडा में भी कार्यकम किए गए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, इंदर धानिक, नंदन बाफिला, हिमांशु उपाध्यक्ष, दीपा देवी, मनोज सिंह बनकोटी, कुलदीप सिंह बोहरा, गिरीश पंत, आकांक्षा पंत आदि शामिल रहे। बेड़ीनाग नगरपालिका ने मेराृी माटी-मेरा देश कार्यक्रम नागदेव वार्ड में किया। इस मौके पर विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौध रोपे गए। लोगों को तिरंगे के साथ ही जूट के थैले वितरित किए गए। संवाद


----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed