फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Memorable village green

हराभरा कर डाला पवेत गांव

Fri, 22 Apr 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Fri, 22 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Memorable village green
गांव की यादगार हरियाली - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। वे भले ही पर्यावरणविद न हो, मगर पर्यावरण के प्रति उनमें अपार संवेदनाएं हैं। पेड़-पौधों को जीवन देना, पेड़-पौधों के परिवार को बढ़ाना उनका जुनून रहा है। अपनी इसी प्रवृत्ति के चलते उन्होंने अपने गांव पवेत के इलाके के सूखेपन को हरियाली से भर दिया। नए पेड़ लगाए, पुराने पेड़ों को कटने से रोका। उनके इस प्रयास से यहां पेयजल की कमी भी दूर हुई।

विज्ञापन


चंपावत से करीब पांच किलोमीटर दूर पवेत गांव अन्य कई इलाकों से अलग है। ये फर्क विकास का नहीं पर्यावरण के नजरिए का है। वन पंचायत के सरपंच रहे श्याम नारायण पांडेय ने पवेत वन पंचायत की शक्ल बदल डाली। उजाड़ इलाके को हराभरा किया।
विज्ञापन


गांव के बुजुर्ग त्रिलोक सिंह की प्रेरणा से उन्होंने इसके लिए लोगों को प्रेरित किया, तो वहीं कुछ लोगों का विरोध भी सहा। 1998 से 2001 तक उन्होंने खूब पेड़ लगाए और पेड़ों को कटने से बचाया भी। 84 हेक्टेयर जंगल में नाशपाति के 300 पेड़ों के अलावा बांज के 100 से ज्यादा पेड़ अब यहां की हरियाली को बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल की घेराबंदी कर उसे महफूज बनाया। जंगल की पत्तियों का उपयोग नहीं कर दूसरों को भी पेड़ों की पत्तियों को न तोड़ने के लिए प्रेरित किया। पशुओं के चारे के लिए लोगों को भूसे के इस्तेमाल के लिए भी प्रोत्साहित किया। इतना ही नहीं उनकी पहल का असर आसपास के गांवों तक भी हुआ। वहां के लोगों ने भी जंगल बचाने की मुहिम में साथ दिया।


चंपावत। वन संरक्षण और संवर्द्धन के चलते 2002 में श्याम नारायण पांडेय उत्तराखंड स्तर के पुरस्कार से पुरस्कृत किए जा चुके हैं। तत्कालीन वन मंत्री नवप्रभात ने उन्हें ट्राफी और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed