फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   membership

बीसूका उपाध्यक्ष बंसल की भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
membership
भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्ष बैठक को संबोधित करते बीसूका क्रियान्वयन समिति उपाध्यक्ष दर्ज? - फोटो : TANAKPUR
भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री और बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष दर्जा कैबिनेट मंत्री नरेश बंसल ने पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अभियान की गति पर संतोष जताते हुए कार्यकर्ताओं से 20 अगस्त तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में हुई समीक्षा बैठक में बीसूका क्रियान्वयन समिति उपाध्यक्ष बंसल ने कहा कि चंपावत जिले में 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। चंपावत और ऊधमसिंह नगर में अब तक 70 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी के मंडल, जिला और प्रदेश कार्यसमिति में भागीदारी के लिए 50 नए सदस्य बनाकर पार्टी का सक्रिय सदस्य बनना जरूरी है और हर कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य बनने का लक्ष्य पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बीसूका जिला उपाध्यक्ष सुभाष थपलियाल, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, रोहिताश अग्रवाल, हेमा जोशी, जिला महामंत्री दीपक चंद रजवार, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश हैसियत, निवर्तमान जिपं सदस्य उर्मिला चंद, रंजना नेगी, संजय जोशी, विद्या जुकरिया, मन्नू गहतोड़ी, निगम गुप्ता, नवीन पंत, तुलसी कुंवर, कलावती कापड़ी, मुकेश जोशी, संजीव आर्य, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल आदि थे।

पालिका परिसर में लगाया पौधा
बीसूका क्रियान्वयन समिति उपाध्यक्ष दर्जा कैबिनेट मंत्री नरेश बंसल ने नगर पालिका परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पौधारोपण और स्वच्छता अभियान पर बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed