फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Membership campaign of trade board will start from today

Champawat News: आज से शुरू होगा व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान

Sun, 14 Jan 2024 11:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 14 Jan 2024 11:32 AM IST
विज्ञापन
Membership campaign of trade board will start from today
बनबसा (चंपावत)। बनबसा व्यापार मंडल चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बीती देर सायं यहां हुई बैठक में 14 से 25 जनवरी तक व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान चलाया जाना तय हुआ। इसके बाद चुनाव तिथि घोषित होगी।
विज्ञापन

बीती देर सायं शुक्रवार को यहां व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा की अध्यक्षता और संजय अग्रवाल के संचालन में हुई बैठक में पिछली कार्यकारिणी के आय व्यय के ब्यौरे का अवलोकन कर खर्चों की पुष्टि की गई। तय हुआ कि चुनाव से पूर्व 14 जनवरी से 25 जनवरी तक व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी ललित वर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान के बाद सदस्यों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद चुनाव तिथि घोषित होगी। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, महामंत्री अभिषेक गोयल, कोषाध्यक्ष लोकेश पारीक, चुनाव अधिकारी विजय अग्रवाल, चंद्रशेखर भट्ट, संजय जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed