फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Members expressed their displeasure over the lack of cleanliness

सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर सभासदों ने जताई नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Members expressed their displeasure over the lack of cleanliness
चंपावत में पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष और सभासद। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सभासदों ने वार्डों में सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। इस मुद्दे पर वार्ड सभासदों की सहमति से सफाई का रोस्टर तैयार किए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पालिका की आमदनी बढ़ाने के लिए खाली पड़ी जमीन पर विज्ञापन बोर्ड और एलईडी स्क्रीन लगाने पर सहमति जताई गई। इसके अलावा पालिका क्षेत्र में स्थित सभी शौचालयों का संचालन सुलभ इंटरनेशनल को देने का प्रस्ताव पारित किया गया। बोर्ड की बैठक में मोटर स्टेशन पर महात्मा गांधी की नई मूर्ति लगाने पर सहमति जताई गई। यहां स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति को डिप्टेश्वर के पास बने पार्क में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सभासदों ने जल संस्थान से नालियों में बेतरतीब फैलीं पाइप लाइनों को ठीक करने और शांत बाजार में खुली नाली को ढकने के लिए कहा गया। अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने बैठक का संचालन किया। बैठक में तहसीलदार ज्योति धपवाल, सभासद नंदन सिंह तड़ागी, रोहित बिष्ट, मोहन भट्ट, कलावती देवी, बबीता भट्ट, लोकेश पुनेठा, नामित सभासद कैलाश पांडेय, जल निगम के सहायक अभियंता नरेंद्र मोहन गड़कोटी, सिटी मैनेजर महेश चौहान, जगदीश साह, एनएच के हरिनंदन बिष्ट, विनीत पाटनी, पुष्पा धानिक, विपिन जोशी, भुवन बिनवाल, गोविंद सिंह, प्रदीप भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed