फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mela in Poornagiri Temple

निगालीगाड़ स्रोत क्षतिग्रस्त, पूर्णागिरि धाम में पेयजल किल्लत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mela in Poornagiri Temple
मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में रविवार को श्रद्धालुओं और व्यापारियों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ा। पूर्णागिरि क्षेत्र की दो पेयजल योजनाओं में से एक के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

जल संस्थान के ईई विलाल यूनुस का कहना है कि निगालीगाड़ में टूटी पेयजल लाइन को सुधारने के लिए विभागीय कर्मी भेजे गए हैं। पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में दो पेयजल स्रोतों (ठुलीगाड़ और निगालीगाड़) से पानी की आपूर्ति होती है लेकिन शनिवार को निगालीगाड़ स्रोत में खामी आने से धाम में 30 प्रतिशत पानी कम मिल रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने पेयजल योजना की खामी सुलझाने का आग्रह किया है। उधर रविवार को करीब 13 हजार श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। तेज गर्मी के कारण श्रद्धालु दिन के बजाय रात में मेला क्षेत्र में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पार्किंग के लिए पुलिस कर्मी से भिड़ा भाजपा नेता
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में भैरव मंदिर के पास पार्किंग के लिए एक भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस कर्मी में तनातनी हो गई। निर्धारित जगह से आगे न जाने देने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता की वहां तैनात पुलिस कर्मी से कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई तक आते-आते बचा। बाद में कार्यकर्ता के माफी मांगने पर पुलिस कर्मी ने कानूनी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर क्षेत्र का एक भाजपा कार्यकर्ता शनिवार रात कार से पूर्णागिरि जा रहा था। भैरव मंदिर के पास पार्किंग स्थल में कार रोकने के बजाय वह मंदिर की ओर कार ले गया। वहां ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मी ने कार को रोक पार्किंग में लगाने के लिए कहा। इससे भाजपा कार्यकर्ता भड़क गया और सियासी रसूख का हवाला देकर वह आगे बढ़ने की जिद करने लगा। इसे लेकर कुछ देर कहासुनी हुई और भाजपा कार्यकर्ता कार से उतर सिपाही को खरी-खोटी सुनाने लगा। बताते हैं कि दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। विवाद बढ़ने पर पुलिस कर्मी नियम तोड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई करने लगा, तो भाजपा कार्यकर्ता सहम गया। बाद में कार्यकर्ता के गलती मान माफी मांगने पर पुलिस कर्मी ने कार्रवाई नहीं की। वहीं एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि भैरव मंदिर में शनिवार रात पार्किंग के लिए विवाद होने की सूचना है लेकिन समझौता होने पर मामले को सुलझा लिया गया। मारपीट होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed