फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mela in Poornagiri Dham

15 फरवरी को तय होगी मां पूर्णागिरि धाम मेले की तिथि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mela in Poornagiri Dham
मां पूर्णागिरि देवी के धाम में डीएम विनीत तोमर का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत करते मंदिर समिति के अध्यक्? - फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेला इस बार होली के बाद 19 मार्च से होगा, यह अभी तय नहीं है। मां पूर्णागिरि धाम की व्यवस्थाओं के निरीक्षण के बाद बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने मेले को होली बाद 19 मार्च से 15 जून तक करने का सुझाव दिया लेकिन कोरोना के खतरे को देखते हुए इस पर सहमति नहीं बन सकी। तय किया गया कि मेला अवधि का निर्णय कोरोना संक्रमण की स्थिति के आधार पर 15 फरवरी को लिया जाएगा। कोरोना की वजह से दो साल से मेला प्रभावित होता रहा है।
विज्ञापन

बैठक में मेले के लिए कई व्यवस्थाओं पर निर्णय लिया गया। कोरोना के दोनों टीके लगने पर ही मेला क्षेत्र में प्रवेश मिलेगा जबकि दोनों टीके न लगाने वालों का कोविड परीक्षण होगा। पॉलिथीन के उपयोग पर रोक रहेगी। इसका उपयोग करते पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। नारियलों को दोबारा नहीं चढ़ाया जाएगा। पहली बार निजी वाहनों को बूम से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। डीएम ने मेले की सभी तैयारियां एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर दो थाने और एक पुलिस चौकी बनाई जाएगी। खुफिया और जल पुलिस का भी बंदोबस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed