{"_id":"685ee0cf40f43e6b1404847f","slug":"meeting-orgnised-in-district-champawat-news-c-229-1-alm1003-125810-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: थपलियालखेड़ा के ग्रामीणों के लिए खोला जाएगा टनकपुर बैराज गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: थपलियालखेड़ा के ग्रामीणों के लिए खोला जाएगा टनकपुर बैराज गेट
Fri, 27 Jun 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उनके टनकपुर कैंप कार्यालय के अधिकारियों ने एनएचपीसी महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य से समन्वय बैठक की। इस दौरान थपलियाखेड़ा गांव के ग्रामीणों के लिए टनकपुर बैराज गेट खोलने का अनुरोध किया गया। एनएचपीसी के अधिकारियों ने थपलियालखेड़ा गांव के ग्रामीणों के आवागमन को टनकपुर बैराज गेट खोलने पर सहमति जताई।
शुक्रवार को सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, सीएम प्रतिनिधि दीपक रजवार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जीवन सिंह नेगी ने एनएचपीसी बनबसा में टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक से भेंट की। एनएचपीसी महाप्रबंधक ने बताया कि बनबसा में पाटनी तिराहे से एनएचपीसी गेट तक सड़क के डामरीकरण को एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। अनुबंध प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। बताया कि बरसात के बाद इस मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इसके अलावा सीएम कैंप कार्यालय के अधिकारियों ने एनएचपीसी से जनहित में कराए जाने वाले कई कार्यों के संबंध में चर्चा की। यहां एनएचपीसी के महाप्रबंधक विद्युत मो. जावेद अंसारी, ग्रुप मैनेजर बृजेश, डिप्टी मैनेजर राकेश कुमार आदि थे।