{"_id":"63864c9cbc9af61a7d3e7d32","slug":"meeting-of-teacher-union-in-champawat-champawat-news-hld483629229","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गोल्डन कार्ड को सुविधा नहीं अवैध वसूली बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गोल्डन कार्ड को सुविधा नहीं अवैध वसूली बताया
विज्ञापन
चंपावत जीआईसी में राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में मौजूद शिक्षक।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। शहीद राहुल सिंह रंसवाल अटल आदर्श जीआईसी में राजकीय शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई। बैठक में गोल्डन हेल्थ कार्ड योजना को सुविधा के बजाय अवैध वसूली बताया गया।
चंपावत में शिक्षक भवन बनाने पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में शिक्षकों के लंबित प्रकरण सुलझाने के लिए उच्चाधिकारियों से चर्चा कर समाधान करने पर जोर दिया गया। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना के बाद मुख्यालयों से लगे अन्य हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में बोर्ड परीक्षा के संपादन में आने वाली समस्याओं के भी समाधान की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी की अध्यक्षता में इंदुवर जोशी ने संचालन किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार, संयुक्त मंत्री सुरेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष सुनील पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष बाराकोट प्रकाश उपाध्याय, ब्लॉक मंत्री बाराकोट रितेश वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष लोहाघाट दीपक अधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष बाराकोट खुशाल सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष चंपावत विनोद गहतोड़ी, उपाध्यक्ष विक्रम फर्त्याल, संगठन मंत्री चंद्रप्रकाश टम्टा आदि ने विचार रखे।