{"_id":"63cc26086875e24054772e87","slug":"meeting-of-tanakpur-palika-board-tanakpur-news-hld489286871-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शिकायत दर्ज कराने के लिए बनेगा टोल फ्री नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शिकायत दर्ज कराने के लिए बनेगा टोल फ्री नंबर
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक लेते पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार व उपस्थित बोर्ड के सदस्य। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका जल्द ही अपना टोल फ्री नंबर स्थापित करेगी ताकि लोग पालिका से जुड़ी कोई भी शिकायत दर्ज करा सकें। यह निर्णय पालिका बोर्ड की बैठक में लिया गया। इसके अलावा शहर के विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव भी बैठक में पास किए गए।
अध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता एवं ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के संचालन में हुई बैठक में विकास कार्यों की नई योजनाओं पर चर्चा की गई जिसके बाद पालिका का टोल फ्री नंबर स्थापित करने के साथ ही शारदा तट पर विद्युत एवं गैस शवदाह गृह बनाने, पेयजल की पुरानी लाइन हटाकर नई लाइन बिछाने, लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें खरीदने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी, रेन कोट देने, कूड़ा निस्तारण के लिए वेस्ट की निविदा कर डीपीआर बनाने, वार्ड संख्या तीन आंगनबाड़ी केंद्र को गोद देने समेत करीब चार दर्जन कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए।
बैठक में सभासद हसीब अहमद, रईस अहमद, योगेश पांडेय, अमित भट्ट, सविता बिष्ट, पूजा टम्टा, तुलसी कुंवर के अलावा नामित सदस्य केदार जोशी, जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
शारदा तट पर विद्युत शवदाह गृह बनने की आस जगी
टनकपुर (चंपावत)। शवदाह से होने वाली गंदगी और प्रदूषण दूर करने के लिए अब शारदा घाट पर जल्द ही विद्युत एवं गैस शवदाह गृह बनेगा। शासन स्तर से इसकी कवायद शुरू हो गई है। शासन की ओर से प्रस्ताव मांगे जाने के बाद पालिका बोर्ड ने प्रस्ताव पास कर दिया है जिसे शासन को भेजा जा रहा है।
भारत-नेपाल सीमा पर प्रवाहित शारदा को गंगा की तरह पूजा जाता है। धार्मिक पर्वों पर उत्तर भारत के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां डुबकी लगाने पहुंचते हैं। वहीं दूसरी तरफ शवों का अंतिम संस्कार भी पवित्र शारदा के तट पर ही होता है। घाट पर शवदाह की उचित व्यवस्था नहीं होने से नदी तट पर कदम-कदम पर बिखरी शवदाह की गंदगी श्रद्धालुओं की आस्था को आहत करती है। पूर्व में बनबसा, खटीमा, चकरपुर, झनकट, नानकमत्ता के लोग भी शवों की अंत्येष्टि के लिए यहां आते थे लेकिन अब बनबसा घाट पर अंत्येष्टि करने से यहां गंदगी और प्रदूषण कुछ कम हुआ है।
केंद्र सरकार की ओर से शारदा की धारा को भी निर्मल और स्वच्छ बनाने की मुहिम शुरू हुई है। इसी क्रम में राज्य के शहरी विकास मंत्रालय ने नगर पालिका से विद्युत एवं गैस शवदाह गृह के लिए प्रस्ताव मांगा है।
ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि पालिका बोर्ड की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पारित हो चुका है जिसे शहरी विकास मंत्रालय को भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्युत के साथ ही गैस शवदाह गृह का प्रस्ताव तैयार किया गया है ताकि बिजली गुल होने पर भी शवों की अंत्येष्टि में बाधा न पहुंचे।
शारदा घाट पर विद्युत शवदाह गृह की मांग वर्षों से उठ रही है। इसके लिए शहरी विकास मंत्रालय को कई बार पत्र भेजा गया लेकिन शासन स्तर से अब कवायद शुरू हुई है। बोर्ड बैठक में पालिका ने इसका प्रस्ताव पास कर दिया है। -विपिन कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष।