Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting of Roadways Staff Union in Tanakpur

Champawat News: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने बनाई आंदोलन की रणनीति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Roadways Staff Union  in Tanakpur
टनकपुर एआरएम कार्यालय में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 23 जनवरी को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में एक दिनी धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तय है। मोर्चा के नेताओं ने शनिवार को एआरएम कार्यालय परिसर में बैठक कर सांकेतिक प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कर्मचारियों के हितों को नजरअंदाज कर निगम को निजी हाथों में सौंपने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। राष्ट्रीयकृत मार्गों पर अनुबंध के आधार पर निजी बसों के संचालन, मानक से अधिक अनुबंधित बसों को निगम के बस बेड़े में शामिल करने, निगम के ढांचे के अंतर्गत स्वीकृत पदों के सापेक्ष उपनल, पूर्व से तैनात कर्मचारियों को नियमित न करना, पीआरडी के माध्यम से कर्मचारियों की तैनाती का फैसला इसी षड्यंत्र का हिस्सा है।
विज्ञापन

मोर्चा ने तय किया कि 23 जनवरी को सभी कर्मचारी संगठन धरना-प्रदर्शन कर निगम प्रबंधन की कार्यशैली का विरोध करेंगे। इस दौरान इंपलाइज यूनियन के नेता हुकुम चंद, रवि शर्मा, वीरेंद्र पुरी, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद नेता इंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह मलिक, जमुना देवी, राजन बिष्ट, विमला बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed