फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting of Roadways Staff in Tanakpur

रोडवेज की संपत्तियों को नहीं बचा पा रही सरकार: सचान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Roadways Staff in Tanakpur
टनकपुर में उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बोलते केंद्रीय अध्यक्ष र - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रमाकांत सचान ने कहा कि निगम की संपत्तियों को बचाने के बजाय सरकार उन्हें खुर्दबुर्द करा रही है।
विज्ञापन

पंचमुखी धर्मशाला में शनिवार को हुई परिवहन मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने कहा कि 22 साल बाद भी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच निगम की परिसंपत्तियों का बंटवारा नहीं हो सका है। राज्य सरकार की नीतियों और प्रबंधन की गलत नीतियों के चलते उत्तराखंड रोडवेज का घाटा बढ़ रहा है और इसका नुकसान कर्मचारी भुगत रहे हैं। सचान ने समस्याओं का समाधान न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कार्यसमिति की बैठक में आरोप लगाया गया कि सरकार रोडवेज कर्मियों की वाजिब मांगों की अनसुनी कर रही है। दो दशक से निगम में सेवा दे रहे चालक-परिचालक, कार्यशाला कर्मियों समेत संविदा-एजेंसी चालक-परिचालकों को नियमित करने, मृतक आश्रित कर्मियों की तैनाती सहित कई मांगों को जोरशोर से उठाया। कहा कि निगम को नुकसान से बचाने के लिए वाहनों के अवैध संचालन पर रोक लगाई जाए। निगम में ठेका प्रथा समाप्त हो। उपनल से की जा रही नियुक्तियों पर रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय संगठन मंत्री कैलाश मलिक और बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि निगम और कर्मचारी हितों की अनदेखी कर सरकार आंदोलन को एस्मा से दबा रही है। कर्मियों की अनदेखी पर सरकार को नतीजे भुगतने की चेतावनी दी गई। बैठक में दीपक शाह, गौरव गुप्ता, ललित पांडेय, बीएम सुयाल, कैलाश भट्ट, रामकुमार प्रभाकर, पीसी राणा, लीला बोहरा समेत देहरादून और नैनीताल क्षेत्र के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed