फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting of DM in Champawat

विभिन्न योजनाओं में अवमुक्त राशि 25 मार्च तक खर्च करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Meeting of DM in Champawat
चंपावत में जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में जिला योजना की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में शनिवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने जल जीवन मिशन, जल संस्थान, सिंचाई, लघु सिंचाई आदि विभागों को जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित, 20 सूत्री कार्यक्रम एवं बाह्य सहायतित योजना से मिल बजट के खर्च की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कर अवमुक्त राशि को 25 मार्च तक अनिवार्य रूप से विकास कार्यों में खर्च करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम तोमर ने कहा कि गर्मी में जिन क्षेत्रों में पानी की किल्लत रहती है, वहां पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकरों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। आपदा में क्षतिग्रस्त हुई क्वैराला घाटी के निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कर लिए जाए। कहा कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह से जलापूर्ति की जानी सुनिश्चित की जाए। इस दौरान अक्तूबर 2021 में आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त शारदा घाटों की मरम्मत संबंधी कार्यों को भी जल्द पूरा करने के लिए कहा गया। उन्होंने कोलीढेक परियोजना की भी समीक्षा कर उसके कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, ईई जल संस्थान बिलाल यूनुस, ईई जल निगम वीके पाल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्त कीर्ति तिवारी, एई कविंद्र पंत, मदन मोहन शर्मा, भुवन पांडेय, एनएम गड़कोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed