फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting of DLRC in Champawat

सभी बैंक सरकारी विभागों के सहयोग से स्वरोजगार के अवसर बढ़ाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Meeting of DLRC in Champawat
चंपावत जिला सभागार में डीएलआरसी की बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला स्तरीय पुनरीक्षण समन्वय समिति (डीएलआरसी) की बैठक में डीएम विनीत तोमर ने सभी बैंकरों को विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के निर्देश दिए। बताया गया कि बैंकों से 89 ऋण आवेदन पत्र स्वीकृत हुए जबकि 391 आवेदन निरस्त किए गए। अभी 318 आवेदन पत्र लंबित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की बैंक प्रायोजित जितनी भी योजनाएं जिले में संचालित हैं, उनकी शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति कर लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दें। उन्होंने वित्तीय वर्ष में जिले में ऋण जमा अनुपात की बैंक वार समीक्षा की और सभी बैंकों से आए प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए। लीड बैंक प्रबंधक प्रवीन सिंह गर्ब्याल ने बताया कि ऋण-जमा अनुपात को वित्तीय वर्ष 2021-22 में रिजर्व बैंक के मानक 40 फीसदी लक्ष्य के सापेक्ष 31.06 फीसदी की प्राप्ति की गई है। डीएम ने सभी बैंकों को अधिकतम किसानों को कृषि ऋण बांटने के भी निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वार्षिक लक्ष्य 242 के लक्ष्य के सापेक्ष 310 आवेदन पत्र बैंकों को भेजे गए, जिसके सापेक्ष 222 आवेदन पत्रों को स्वीकृत किया गया, जबकि 44 आवेदन पत्र लंबित हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 850 का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 751 आवेदन पत्र बैंकों को भेजे गए। बैठक में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एपीडी विमी जोशी, डीडीओ संतोष कुमार पंत, आरसेटी निदेशक आरपी टम्टा, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत समेत कई बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed