फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting For Poornagiri

नवरात्र से पूर्व पूर्णागिरि धाम की व्यवास्थाऐं दुरूस्थ करें विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Meeting For Poornagiri
टनकपुर तहसील में अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम।संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में नवरात्र से श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है। इसलिए पुलिस, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क, परिवहन, विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा कर एसडीएम ने समय रहते वहां बिजली, पानी, सड़कों की हालत सुधारने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मां के दरबार में जाने के लिए श्रद्धालुओं को 72 घंटे तक की आरटीपीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। अन्यथा जिले के प्रवेश द्वार बनबसा के जगबुड़ा पुल पर बनी कोरोना जांच चौकी में भक्तों की कोविड जांच करवानी होगी हालांकि दोनों टीके लगा चुके लोगों को प्रमाणपत्र दिखाने पर छूट मिलेगी।
विज्ञापन

तहसील सभागार में शुक्रवार को एसडीएम हिमांशु कफल्टिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में शारदीय नवरात्र से पूर्व व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने का निर्णय लिया गया। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर क्षेत्र में सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो बाहर से भी पुलिस बल मंगाया जा सकता है। बैठक में एआरटीओ रश्मि भट्ट, सीएमएस एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी, प्रभारी तहसीलदार पिंकी आर्य, लोनिवि के एई एपीएस बिष्ट, जल संस्थान के जेई बहादुर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed