फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting For Poornagiri Fair

मां पूर्णागिरि धाम मेले में चलेंगी रोडवेज की दस बसें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Meeting For Poornagiri Fair
टनकपुर में मां पूर्णागिरि धाम मेले की तैयारी बैठक लेते एसडीएम हिमांशु कफल्टिया। संवाद न्यूज एजे - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम मेला 19 मार्च से शुरू होकर तीन महीने तक चलेगा। इसमें रोडवेज की 10 बसें ठुलीगाड़ तक चलाई जाएंगी। इस बार आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर टुन्नास के बजाय काली मंदिर क्षेत्र में लगेगा। मेलावधि तक एलोपैथिक चिकित्सा शिविर पहले की तरह ही ठुलीगाड़ और भैरव मंदिर में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम हिमांशु कफल्टिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में सरकारी मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई। एसडीएम ने सभी विभागों से मेले की तैयारी को मार्च के पहले सप्ताह तक पूरा करने के निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत, पेयजल लाइनों को ठीक करने के साथ बिजली आदि व्यवस्थाओं को तेजी से करने की बात कही गई।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विनोद बिष्ट ने भी कई सुझाव दिए। बैठक में एएमए भगवत पाटनी, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी, लोनिवि के एई एपीएस बिष्ट, रेंजर महेश बिष्ट, कोतवाल हरपाल सिंह, एसएसबी के एसी प्रमोद कुमार, जल संस्थान के जेई लक्ष्मण बोरा, बनबसा के प्रभारी ईओ प्रियंका रैक्वाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्था संबंधी ठेकों के लिए चुनाव आयोग से मांगी अनुमति
टनकपुर (चंपावत)। मेले में तीर्थयात्रियों को सुविधा देने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं के ठेके चुनाव आचार संहिता के कारण अभी नहीं हो सके हैं। अब प्रशासन ने इन ठेकों को कराने की चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है। डीएम विनीत तोमर ने इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र भेजा है। पत्र में पार्किंग, बाल मुंडन, बिजली, टिनशेड आदि के ठेकों की प्रक्रिया की अनुमति देने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed