फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting For Jila Yojana in Champawat

जिला योजना में 42.82 करोड़ रुपये का परिव्यय निर्धारित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Meeting For Jila Yojana in Champawat
चंपावत जिला सभागार में जिला योजना की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जिला योजना में 42.82 करोड़ रुपये का परिव्यय रखा गया हैं। इसमें कृषि विभाग चौरासी लाख, उद्यान 232.16, पशुपालन 113.75, मत्स्य पालन 99, भेषज 9.25, दुग्ध विकास 104.14, अर्थ एवं संख्या 20, युवा कल्याण प्रांतीय रक्षा दल 465.24, जल संस्थान 345.50, सहकारिता विभाग 48.10, पर्यटन 150, क्रीड़ा विभाग 58, उरेडा 40, लघु उद्योग 15, बाल विकास की ओर से 50 लाख रुपये का परिव्यय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिला सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में आयोजित जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में विभागवार निर्धारित परिव्यय को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग कुछ नया, अभिनव करने का प्रयास करें, ताकि जनता को अधिक लाभ मिलने के साथ ही उनकी आर्थिकी भी मजबूत हो। उन्होंने ग्रामीणों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृषि के साथ ही उद्यान, पशुपालन, मौन पालन, दुग्ध, मत्स्य पालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आरएस रावत, अर्थ संख्या अधिकारी दीप्त कीर्ति तिवारी, डीडीओ संतोष कुमार पंत आदि रहे।
विज्ञापन

नाबार्ड पोषित विकास कार्यों की समीक्षा की गई
चंपावत। जिला कार्यालय सभागार में जिले में नाबार्ड से वित्त पोषित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। नाबार्ड से वित्त पोषित विभाग वार संचालित विकासकार्यों की प्रगति की समीक्षा में डीएम ने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग कराए गए कार्यों की फोटोग्राफ और वीडियो उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जिले में जो नवाचार कार्य कराए जाने हैं उनके प्रस्ताव आगामी 15 जुलाई से पहले तैयार कर नाबार्ड को उपलब्ध कराएं। बैठक में सीडीओ आरएस रावत, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अमित पांडेय, लीड बैंक अधिकारी प्रवीण सिंह गर्ब्याल समेत कई विभागों के अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed