{"_id":"5d655c018ebc3e015b678a16","slug":"meeting-champawat-news-hld354407521","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्यकर और बचत अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्यकर और बचत अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। डीएम एसएन पांडेय ने समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर वाणिज्यकर और बचत अधिकारी का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सितंबर अंतिम सप्ताह तक 60 प्रतिशत वसूली करने और लक्ष्य से पीछे रहने पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश सीडीओ को दिए हैं। कहा कि लक्ष्य से पीछे रहने वाले विभाग को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
डीम ने पूर्ति अधिकारी, बांट-माप व उप जिलाधिकारियों को वित्तीय वर्ष में कम से कम दो बार दुकानों, पेट्रोल पंपों, गैस गोदामों, सस्ते गल्ले की दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। सभी विभागों को कार्य में तेजी लाते हुए शत प्रतिशत वसूली करने और लक्ष्य प्राप्त कर जिले को प्रथम श्रेणी दिलाने के निर्देश दिए। 40 प्रतिशत से कम वसूली वाले विभागों को चेतावनी भी दी।
बैठक में एडीएम टीएस मर्तोलिया, एएमए जिला पंचायत राजेश कुमार, एआरटीओ रश्मि भट्ट, ईई लोनिवि डीडी भट्ट, जल संस्थान बिलाल युनुस, विद्युत राजेश मौर्या, श्रम अधिकारी मीनाक्षी भट्ट, आबकारी अधिकारी आरएल साह सहित प्रवर्तन, सहकारिता, वन, पूर्ति, उप निबंधक, खनन, रोडवेज आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।