{"_id":"629ba4cf5707b2457163a38b","slug":"meeting-by-cdo-champawat-champawat-news-hld46487002","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सृजन संबंधी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सृजन संबंधी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं
विज्ञापन
चंपावत में अधिकारियों के साथ बैठक करते सीडीओ आरएस रावत। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। सीडीओ आरएस रावत ने जिले में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित रोजगार सृजन संबंधी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शनिवार को कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में अधिकारियों से जिला स्तर पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बहुउद्देश्यीय शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने मुख्य रूप से उद्योग, कृषि, उद्यान, पशुपालन, ग्रामीण विकास, मत्स्य विभाग, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन के क्षेत्रों में स्वरोजगार की संभावनाओं के मद्देनजर इन विभागों से तालमेल बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने लीड बैंक अधिकारी प्रवीण गर्ब्याल से कहा कि बैंकों से भी स्वरोजगार योजनाओं के प्रोत्साहन में सहयोग प्रदान करें। बैठक में उद्योग, पर्यटन, ग्राम्य विकास, कृषि, सिंचाई, उद्यान आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एमएसवाई के 51 आवेदन स्वीकृत
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को सीएम स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) के आवेदकों के साक्षात्कार लिए। इस दौरान 51 आवेदन स्वीकृत कर तीन आवेदन अस्वीकृत हुए।
जिला सभागार में हुए साक्षात्कार में जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत ने बताया कि एमएसवाई के तहत 82 आवेदन मिले थे। इनमें से 28 आवेदनों के आवेदनकर्ता अनुपस्थित रहे। इस दौरान 51 आवेदनकर्ताओं के आवेदन स्वीकृत कर विभिन्न कारणों से तीन आवेदन अस्वीकृत हुए। साक्षात्कार में पोल्ट्री व्यवसाय स्थापना के लिए आठ, बकरी पालन के लिए पांच, भेड़पालन के लिए एक, गाय पालन के लिए 13, जनरल स्टोर के लिए आठ, रेस्टोरेंट के लिए पांच, गारमेंट्स के लिए तीन, होलसेल के लिए दो, भवन प्लानिंग के लिए एक, मोबाइल सेंटर के लिए एक, कार वाशिंग सेंटर के लिए एक, मिनी मार्ट के लिए एक और अन्य दो आवेदन स्वीकृत किए गए। इस दौरान डीएम ने उद्योग विभाग को ऋण के लिए तीन दिन के भीतर बैंकों को भेजने के निर्देश दिए। इस मौके पर अग्रणी बैंक अधिकारी अमर सिंह, क्षेत्र प्रबंधक ग्रामीण बैंक पिथौरागढ़ पीआर दताल, प्रधानाचार्य आईटीआई पिथौरागढ़ जेसी जोशी, जिला खाद्य ग्राम उद्योग अधिकारी अजय कुमार, मुख्य प्रबंधक एसबीआई जेसी पाटनी आदि रहे।