भिंगराड़ा में पशुपालकों को बांटी गई दवाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिंगराड़ा में पशुपालन विभाग ने शिविर लगाकर पशुपालकों को नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया। साथ ही पशु धन बीमा योजना की जानकारियां दी गई। पशु चिकित्साधिकारी डा.मीना ने पशुपालकों को दवाएं वितरित करने के साथ पशुओं के सही ढंग से पालन पोषण, उन्हें समय समय पर दवाएं खिलाने, पशुओं को आवश्यकतानुसार चारा देने आदि जानकारियां दी गई। डा.मीना का कहना था कि पशुधन बीमा योजना के तहत गाय, भैंस, बकरी, घोडा, खच्चर आदि सभी पशुओं का बीमा किया जा सकता है। जिसमें पशुपालक पांच हजार से 75 हजार रुपये तक का बीमा करा सकता है। एपीएम परिवारों को 40 फीसदी तथा बीपीएल परिवारों को 20 फीसदी बीमा राशि का भुगतान करना होगा। शेष राशि राज्य सरकार की ओर से वहन की जाएगी। इस अवसर पर एक दर्जन पशुपालक अपने पशुओं का बीमा कराने के लिए सहमत हुए। शिविर में पशुधन प्रसार अधिकारी खुशाल सिंह खोलया, प्रकाश चंद्र, नारायण राम, पीएलवी उमेश भट्ट, हयात राम आदि ने सहयोग किया। शिविर में 60 लोगों को दवाएं वितरित की गई।