{"_id":"5d4c58c38ebc3e6cf57b3ee3","slug":"medicines-are-being-provided-on-district-hospital-champawat-news-hld352207299","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को मिलने लगा जन औषधि केंद्र की दवाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को मिलने लगा जन औषधि केंद्र की दवाओं का लाभ
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र में लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र में सस्ती दवाओं का लाभ मरीजों को मिलने लगा है। बुधवार को केंद्र में दवा खरीदने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही।
सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने मरीजों की समस्या को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों से जन औषधि केंद्र से ही दवा लिखने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने पर्ची में बाहर के मेडिकल से दवा लिखने पर चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था। बुधवार को जन औषधि केंद्र के बाहर सस्ती दवाओं को खरीदने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही है।
मरीजों ने चिकित्सकों पर बाहर से ब्रांडेड दवाएं लिखने का आरोप लगाया था। सीएमओ ने जन औषधि केंद्र से ही दवा लिखने के निर्देश दिए। कहा कि जन औषधि से बाहर की दवाएं लिख जाने पर चिकित्सकों से ही दवाओं की धनराशि वसूल की जाएगी। औषधि केंद्र संचालक सुनील खर्कवाल ने बताया कि बुधवार को अधिकतर मरीज जन औषधि केंद्र में दवा लेने पहुंचे। बताया कि इन दिनों बीपी, रैबीज की दवा समेत कुछ दवाओं की कमी चल रही है। दवाओं के लिए हल्द्वानी से मांग कर दी है।