{"_id":"63ebbf903dfa30e1b009d243","slug":"medical-camp-in-champawat-champawat-news-c-8-1-53382-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"चम्पावत: 20 गांवों में लगेंगे चिकित्सा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चम्पावत: 20 गांवों में लगेंगे चिकित्सा कैंप
Tue, 14 Feb 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 14 Feb 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
आरएसएस की मां पूर्णागिरि स्वास्थ्य चेतना यात्रा की तैयारी को लेकर में रणनीति तय करते कार्यकर्ता
टनकपुर (चंपावत)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) के सहयोग से 25 और 26 फरवरी को मां पूर्णागिरि स्वास्थ्य चेतना यात्रा निकाली जाएगी। इसके तहत 20 दुर्गम गांवों में चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसमें एम्स और मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सकों की टीम लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी।
शहर के एक होटल में मंगलवार को हुई बैठक में आरएसएस के प्रांत सेवा प्रमुख पवन ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आयोजन की तैयारी की गई। तय हुआ कि 25 फरवरी से शुरू होने वाली दो दिनी यात्रा में बनबसा के गुदमी, केनाल कॉलोनी, फागपुर, टनकपुर में उचौलीगोठ, गैंड़ाखाली, छीनीगोठ, थपलियालखेड़ा, मनिहारगोठ, जौल, झालाकुड़ी, अमोड़ी, चंपावत के मोराड़ी, सुई, पाटन गांवों में शिविर लगाए जाएंगे। यात्रा का समापन 26 फरवरी को टनकपुर में होगा। बैठक में आरएसएस के जिला प्रचारक मनोज, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, नगर प्रचारक शुभम, नगर सेवा प्रमुख जगदीश सिंह बोहरा, सतीश पांडे, दीप चंद्र पाठक, जीवन चौड़ाकोटी, नवीन भट्ट, दीपक, मदन कुमार, नंदन तड़ागी, ललित आदि थे।