फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   measures to remove encroachment from gov. land

सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण की पैमाइश शुरू

Fri, 21 Dec 2018 10:57 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 21 Dec 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
measures to remove encroachment from gov. land
बनबसा मीनाबाजार में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की होती पैमाइश। - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट के निर्देश पर बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी जमीनों के अतिक्रमणों की पड़ताल शुरू हो गई है। बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण चिह्नित करने का कार्य शुरू कर दिया गया। पंचायत के सभी सातों वार्डों में अतिक्रमण की स्थिति का पता लगा पैमाइश की जाएगी।  
विज्ञापन


नगर पंचायत के प्रभारी ईओ नौनी राम ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर नगर पालिका और नगरपंचायत क्षेत्रों की परिधि में समस्त सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण की पैमाइश की जानी है। राजस्व विभाग की मदद से होने वाली सरकारी जमीनों की नाप कर रिपोर्ट हाई कोर्ट को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


भजनपुर के निकट नगरपंचायत की सीमा नागाअर्जुन चक्की के पास (वार्ड संख्या सात) सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा ले पैमाइश की गई। शुक्रवार को वार्ड संख्या छह में सरकारी जमीनों पर के अतिक्रमण की पैमाइश की गई। नगरपंचायत के सातों वार्डों में सरकारी जमीनों को चिह्नित कर पैमाइश की जाएगी जिसकी रिपोर्ट उच्च न्यायालय को सौंपी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed