फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Max vehicle going to Rameshwar shrine overturns, six devotees injured

रामेश्वर तीर्थ जा रहा मैक्स वाहन पलटा, छह श्रद्धालु घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Max vehicle going to Rameshwar shrine overturns, six devotees injured
बाराकोट के मौकोट के पास दुर्घटनाग्रस्त मैक्स में घायलों का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के तल्ला बापरु से रामेश्वर तीर्थ जा रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में वाहन सवार छह श्रद्धालु घायल हो गए जिनका उपजिला अस्पताल में इलाज किया गया।
विज्ञापन

पहली नवरात्रि पर सोमवार को तल्ला बापरु से 13 श्रद्धालु पूजा करने के लिए मैक्स वाहन (यूके 05 टीए-0531) से रामेश्वर तीर्थ जा रहे थे। इसी दौरान मौकोट के पास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में वाहन सवार भवानी राम (72) पुत्र मोतीराम, विमला देवी (30) पत्नी महेश राम, शांति देवी (65) पत्नी रूप राम, मोती देवी (62) पत्नी डूंगर राम, संपत्ति देवी (45) पत्नी जोतराम, मोहिनी देवी (45) पत्नी जोगाराम निवासी तल्ला बापरू घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची 108 से सभी घायलों को पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से लोहाघाट उपजिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि बारिश के कारण सड़क पर काफी कीचड़ था। वाहन तेज गति में होने की वजह से ब्रेक लगाने पर दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed