फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Match wins Khalti XI in next cycle

खल्ती इलेवन मैच जीत अगले चक्र में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Match wins Khalti XI in next cycle
बनबसा मिनिस्टेडियम में क्रिकेट खिलाड़ी अतिथियों के साथ। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। प्रथम स्व. कैप्टन भूपाल सिंह थापा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खल्ती इलेवन ने कोरोना योद्धाओं की टीम को हरा अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने किया।
विज्ञापन

यहां मिनी स्टेडियम में रविवार को पहले बल्लेबाजी कर खल्ती इलेवन ने अमरदीप के 39 रनों की मदद से 16 ओवरों में नौ विकेट पर 123 रन बनाए। कोरोना योद्धाओं के गेंदबाज श्यामलाल ने तीन विकेट लिए। जवाब में कोरोना योद्धाओं की टीम डॉ. अमन के सर्वाधिक 16 रनों की बदौलत निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 92 रन ही बना सकी। खल्ती इलेवन के गेंदबाज राहुल, आकाश ने दो-दो विकेट लिए। मैच में सर्वाधिक 39 रन बनाने वाले विजेता टीम के अमरदीप मैन ऑफ द मैच रहे। विनोद चंद, विकेश यादव निर्णायक, राजेंद्र सिंह धामी, धीरज चंद स्कोरर थे। धर्मेंद्र पाल, गणेश चंद ने आंखों देखा हाल सुनाया। आयोजक जंगबहादुर थापा, योगेश पांडेय, दीपेंद्र चंद, जगदीश चंद, राकेश चंद आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed