फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Martyrs remembered on the anniversary of Rampur tiraha scandal

रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर याद किए गए शहीद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Martyrs remembered on the anniversary of Rampur tiraha scandal
चंपावत जिला मुख्यालय में गांधी प्रतिमा के समक्ष शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत़। उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर 1994 में हुए आंदोलन के दौरान दो अक्तूबर को हुए रामपुर तिराहा कांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। शुक्रवार को राज्य आंदोलनकारियों ने यहां गांधी प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर शहीदों को याद किया।
विज्ञापन

उन्होंने रामपुर तिराहा कांड के दोषियों को सजा दिलाने, आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण, दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण, सभी राज्य आंदोलनकारियों को पेंशन देने, सीमांत जिलों में स्थायी रोजगार की व्यवस्था करने और राज्य आंदोलन के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठाई। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी नवीन मुरारी, शंकर दत्त पांडेय, जगदीश जोशी, सुधीर साह, दीपक मुरारी, डॉ. बृजेश माहरा, बंसत पंगरिया, डीके पांडेय, मोहन चौधरी, हरगोविंद बोहरा, बसंत तड़ागी, किशन गिरि, दीपक तड़ागी लारा, खीमानंद पांडेय, नारायण सिंह महर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed