फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Markets closed

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में चंपावत बंद

Tue, 05 Apr 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Tue, 05 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Markets closed
बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ सोमवार को स्वर्णकारों के समर्थन में आहूत बंद का चंपावत जिले में व्यापक असर रहा। जिला मुख्यालय में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। धारा 144 प्रभावी होने के कारण व्यापारियों ने जुलूस तो नहीं निकाला लेकिन बंद को सफल बनाने के लिए पूरे नगर में संपर्क अभियान चलाया। जिला अधिवक्ता संस्था ने बंद का समर्थन किया और कार्य से विरत रहे। बंद का असर सरकारी कामकाज, स्कूल, कालेजों और बैंकिंग सेवाओं पर नहीं पड़ा।

विज्ञापन


 मोटर स्टेशन में जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया। जिसमें विजय वर्मा, देवी लाल वर्मा, अशोक वर्मा, हरीश लाल वर्मा, नीरज वर्मा, हेमंत वर्मा, रिंकू वर्मा, अमरनाथ सक्टा, मयूख चौधरी, भगवतशरण राय, कुंदन सिंह, कैलाश अधिकारी आदि शामिल रहे। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भूपाल मेहता, लोहाघाट के अध्यक्ष भैरव राय का कहना था कि स्वर्णकारों के इस आंदोलन में व्यापार संघ का पूरा समर्थन रहेगा। 
विज्ञापन


लोहाघाट। स्वर्णकार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, महामंत्री विपिन वर्मा, गोविंद वर्मा, पप्पू वर्मा, सोनू वर्मा, किरन वर्मा, नन्नू वर्मा, आशु वर्मा, योगेश वर्मा, विवेक वर्मा, महेश वर्मा, किशोरी वर्मा, हेमंत वर्मा, शंकर वर्मा, देवीलाल वर्मा, विशाल वर्मा, हिमांशु वर्मा, कमल वर्मा, सुंदर वर्मा, मदन वर्मा आदि ने सरकार विरोधी नारे लगाए। स्वर्णकारों के इस आंदोलन को कांग्रेस के प्रांतीय उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, बल्लू माहरा ने भी समर्थन दिया। बाद में सर्राफा व्यापारियों ने एसडीएम के माध्मय से वित्तमंत्री को ज्ञापन भेजा। दुकानें बंद होने के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटी। सर्राफा व्यवसायी सचिन वर्मा, दीपक वर्मा के नेतृत्व में स्वर्णकारों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाराकोट में व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश लाल वर्मा के अनुसार यहां के सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। सर्राफा व्यापारी संजय वर्मा, भगवान लाल वर्मा, गुड्डू वर्मा, गोपाल वर्मा, सूरज वर्मा ने प्रदर्शन किया। 

बनबसा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और देवभूमि व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठिान बंद रख समर्थन दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री भरत भंडारी, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी के अलावा सर्राफा व्यवसायी शंकर लाल वर्मा, ललित चौधरी आदि ने बंद को समर्थन देने के लिए व्यापारियों का आभार जताया। 


टनकपुर।  सोमवार को बाजार बंद के एलान के बावजूद सुबह कई व्यापारियों ने दुकानें खोली, लेकिन बाद में व्यापारी नेताओं के पहुंचने पर दुकानें बंद कर ली। इस मौके पर टनकपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव आर्य, राजीव रस्तोगी, जीवन वर्मा, सत्यप्रकाश गुप्ता, भुवन जोशी, कैलाश गड़कोटी, विनोद वर्मा, विपिन वर्मा, दर्पण अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संजय वर्मा, गोविंद लाल वर्मा, अमित वर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed