{"_id":"56f29ad64f1c1b7946f14d24","slug":"market-quiet","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दौरान सीमा पर छाई सुनसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के दौरान सीमा पर छाई सुनसानी
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। नेपाल में होली त्योहार की धूम के चलते बनबसा की रौनक कम हुई है। नेपाली नागरिकों के यहां न पहुंचने से बनबसा की चहल-पहल कम होने के साथ ही कारोबार पर भी असर पड़ा है। नेपाल में होली पर्व पांच दिन पूर्व से ही शुरू हो जाता है। होली त्योहार के चलते दैनिक उपभोग की वस्तुओं के खरीदारी करने वालों की कम आवक से इन दिनों बनबसा बाजार की रौनक फीकी है।
विज्ञापन
देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी के मुताबिक पिछले तीन दिनों से रोजमर्रा की वस्तुओं के नेपाली खरीदारों के यहां न आने से बाजार का कारोबार 80 प्रतिशत प्रभावित हुआ है। व्यापार मंडल महामंत्री भरत भंडारी के अनुसार होली के बाद से ही बनबसा का कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी आरपी टम्टा ने बताया कि पिछले पांच दिनों से इस सीमा पर नेपाली नागरिकों की आवाजाही काफी कम हुई है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सौ के करीब नेपाली नागरिकों ने नेपाल का रुख किया, जबकि भारत आने वाले नेपाली नागरिकों की संख्या भी 70 से 80 के बीच रही। बुधवार को सीमा पर सुनसानी छाई रही।
विज्ञापन