फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Many teachers including Principal vacant in GIC Bhingra

जीआईसी भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित कई शिक्षकों के पद रिक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Many teachers including Principal vacant in GIC Bhingra
चंपावत जिले में स्थित जीआईसी भिंगराड़ा। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के जीआईसी भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित कई विषयों के शिक्षकों के पद खाली हैं। शिक्षक न होने से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है।
विज्ञापन

जीआईसी भिंगराड़ा में स्थानीय सहित आसपास के कई गांवों के 350 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन विद्यालय में महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक न होने से बच्चों और अभिभावकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को शिक्षा लेने के लिए अन्यत्र जाना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में एलटी विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, गृहविज्ञान, प्रवक्ता के रसायन विज्ञान, संस्कृत सहित छह पद खाली हैं। एलटी में किसी की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

प्रधान सहायक, कनिष्ठ सहायक, दफ्तरी, चौकीदार के पद भी खाली हैं। विद्यालय की समस्याओं को लेकर कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बताया गया है, लेकिन कोई कार्यवाही न होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। ग्राम प्रधान गीता भट्ट, कमल भट्ट, सतीश चंद्र, दीपक शर्मा, रमेश चंद्र, खिलानंद, प्रकाश सिंह, हरीश चंद्र, हरीश गिरी, गणेश गोस्वामी, भुवन चंद्र, भोला दत्त, जीवन चंद्र, शंकर दत्त, उमेश चंद्र, प्रेमबल्लभ, प्रकाश चंद्र, घनश्याम आदि ने विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। सीईओ आरसी पुरोहित का कहना है कि स्कूल में रिक्त पदों पर जल्द तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed