{"_id":"5a1aebf64f1c1b8b688b4ffb","slug":"many-information-about-the-training-in-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में प्रतिभ्ाागियाें काे दी कई जानकारियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में प्रतिभ्ाागियाें काे दी कई जानकारियां
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sun, 26 Nov 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
वर्मी कंपोस्ट प्रशिक्षण के समापन पर मुख्य अतिथि के साथ प्रशिक्षणार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनौला गांव में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से हुए दस दिवसीय डेयरी फार्मिंग और वर्मी कंपोस्ट निर्माण प्रशिक्षण के समापन में प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के बारे में जानकारियां दी गई। इस मौके पर प्रशिक्षण में पहले तीन स्थान पर रहे ललित मोहन, मंजू देवी और जानकी देवी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भवन में आयोजित समापन कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक देहरादून के प्रबंधक डीएस सजवाण ने स्वरोजगार के महत्व, बैंकिंग सुविधाएं, वित्तीय साक्षरता, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के बारे में बताया। एसबीआई आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिलकोटी ने कहा कि प्रशिक्षण के तहत हासिल जानकारी को अपनाकर सफल उद्यमी बनने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग के पवन पांडेय ने प्रशिक्षार्थियों को डेरी फार्मिंग संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर दुग्ध संघ के जिला दुग्ध निरीक्षक डीएस राणा, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक लोहाघाट के शाखा प्रबंधक प्रकाश करायत ने विचार रखे। एक स्वयं सहायता समूह का खाता भी खुलवाया गया। प्रशिक्षण में प्रकाश जोशी, महेंद्र सिंह पटवा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहयोग किया।
विज्ञापन