संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत। कोरोना महामारी के कारण बाहर से आए प्रवासियों को रोजगार से जोड़ने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिसके तहत चंपावत ब्लाॅक में मनरेगा के तहत प्रवासियों के जाॅब कार्ड बनाए जा रहे हैं।
खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडेय ने बताया कि लाॅकडाउन के कारण जिन प्रवासियों का रोजगार छिन गया है, उनको मनरेगा के तहत जाॅब कार्ड बनाकर गांवों में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके तहत लोगों को भूमि सुधार, पौधारोपण, मत्स्यपालन एवं जल संरक्षण के कामों से जोड़ा जाएगा। साथ ही जो लोग बाहर से आए हैं, उनको रोजगार के लिए ब्लाक कार्यालय से फोन करके जाॅबकार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ब्लाक प्रमुख रेखा देवी ने बताया कि अभी तक मनरेगा के तहत बाहर से आए 1423 प्रवासियों के पंजीकरण किए गए हैं। जिसमें से 506 लोगों के नए जाॅब कार्ड बनाए गए हैं।