फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Manoj, Nisha, Lalit, Diamond and Manisha have won

मनोज, निशा, ललित, हीरा व मनीषा ने बाजी मारी 

Fri, 08 Sep 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Fri, 08 Sep 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Manoj, Nisha, Lalit, Diamond and Manisha have won
ब्लाक स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में चक्का फेंकता छात्र। - फोटो : अमर उजाला
 राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में दो दिनी ब्लाक स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में मनोज, निशा, ललित, हीरा, मनीषा ने बाजी मारी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की विभिन्न क्रीड़ा सामग्री खरीदने के लिए 1.5 लाख रुपये देने की घोषणा की।  शिक्षक जीवन मेहता के संचालन में हुई छात्रों की 5000 मीटर दौड़ में मनोज सिंह ने पहला, गोविंद बोहरा ने दूसरा व अमित बिष्ट ने तीसरा और छात्राओं में निशा बोहरा ने पहला, सोनू बोहरा ने दूसरा और तनुजा चौबे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन

जूनियर वर्ग गोला फेंक में ललित अधिकारी, दिवान सिंह, रोहित भंडारी, बालिकाओं में हीरा बिष्ट, किरन, निर्मला, सब जूनियर वर्ग के चक्का फेंक में नीरज महर, अनिल अधिकारी, प्रियांशु विश्वकर्मा पहले तीन स्थानों पर रहे।  बालिकाओं की लंबी कूद में मनीषा देउपा, हिमानी देउपा, कविता बोहरा क्रमश:प्रथम  द्वितीय और तृतीय रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक जीवन राय, दिवान सिंह पुजारी, मदन पुजारी, दीपक जोशी, महेश तिवारी, दीपक भट्ट, गिरीश टम्टा, मोहननाथ, आनंद ओली, मंजू अधिकारी, गार्गी गंगवार, निर्मला भट्ट ने सहयोग किया। अभिलेख में चंद्र लाल साह, कमलेश महरा ने सहयोग किया। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न स्कूलों के 250 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed