फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Management should be improved in CHC

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं को सुधारें

Sun, 17 Feb 2019 11:33 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 17 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Management should be improved in CHC
लोहाघाट सीएचसी की अव्यवस्थाओं में सुधार के लिए चिकित्साधीक्षक से वार्ता करते राज्य आंदोलनकारी। - फोटो : अमर उजाला

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं को सुधारने को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने चिकित्साधीक्षक से भेंट की। इस दौरान अस्पताल की ओर से रोगियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती न होने, महीनों से खराब पड़ी एक्सरे मशीन को ठीक न कराने, अस्पताल में गंदगी पर आंदोलनकारियों ने गहरी नाराजगी जताई। 

विज्ञापन


वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट नवीन मुरारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी, भुवन जोशी ओंकार धौनी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, महेश उप्रेती सभासद राज किशोर साह ने सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह से अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर वार्ता की। डॉ. मंजीत सिंह ने पंजीकरण काउंटर के बारे में बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के पंजीकरण के लिए एक व्यक्ति अलग से तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


चिकित्सालय में तैनात डॉक्टरों में से 3 डॉक्टरों को अन्यत्र संबद्ध किए जाने से डॉक्टरों की कमी से उपचार में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि लोहाघाट सीएचसी पाटी, बाराकोट और लोहाघाट विकासखंडों का केंद्र बिंदु है, जहां प्रतिदिन तीन से चार सौ मरीज आते हैं। डॉ. मंजीत ने बताया कि अन्यत्र चिकित्सालय से सीएचसी में अटैच किए गए तीनों डॉक्टरों में से किसी के द्वारा भी यहां सेवाएं नहीं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती करने और खराब पड़ी एक्सरे मशीन को सही कराने के लिए उच्चाधिकारियों को लगातार पत्र भेजे जा रहे हैं। राज्य आंदोलनकारी संगठन ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर विधायक से मिलने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed