{"_id":"5ba67739867a557f5345532e","slug":"mallikarjuna-students-continue-to-perform","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लिकार्जुन के छात्रों का प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लिकार्जुन के छात्रों का प्रदर्शन जारी
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंपावत मल्लिकार्जुन स्कूल में अभिभावकों के सामने अपनी बात रखते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लिकार्जुन के छात्रों ने प्रधानाचार्या को हटाने और स्कूल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
उधर, विवाद को निपटाने के लिए बुलाई गई बैठक में भी जमकर हंगामा हुआ।
शनिवार को प्रधानाचार्या को हटाने और स्कूल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए छात्र स्कूल के पास ही सड़क पर धरने में बैठ गए। छात्रों का कहना था कि शनिवार को होने वाली प्रस्तावित बैठक को गुपचुप तरीके से स्कूल प्रबंधन ने शुक्रवार को ही कुछ अभिभावकों के साथ बैठक कर ली।
इससेे छात्रोें का मनोबल तोड़ने वाला बताया। सीडीओ एसएस बिष्ट सहित अन्य अधिकारी भी विद्यार्थियों का पक्ष जानने के लिए मौके पर पहुंच गए। बाद में मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, डीईओ सत्यनारायण, बीईओ अंशुल बिष्ट आदि के समझाने पर छात्र प्रबंधन और अभिभावकों की बैठक में शामिल हुए और अपनी बातों को रखा।
जमकर हुआ हंगामा पर नहीं निकला कोई निष्कर्ष
मल्लिकार्जुन स्कूल में प्रधानाचार्या और छात्रों के बीच हुए विवाद को निपटाने के लिए बुलाई गई अभिभावकों की बैठक में कोई हल नहीं निकला। इस बीच अभिभावकों के अलावा कई अन्य बाहरी लोगों के भी स्कूल में आने से बैठक में जमकर हंगामा हुआ। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।
विज्ञापन
सोमवार से स्कूल गेट पर छात्रों को परिचय पत्र चेक करने के बाद ही परिसर के भीतर आने दिया जाएगा। वहीं सोमवार से स्कूल में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की जाएगी, ताकि स्कूल में अध्ययनरत अन्य बच्चों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
- आरसी पुरोहित, मुख्य शिक्षाधिकारी।
छात्रों के सभी आरोप निराधार है। 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों को सोमवार से लेकर अगले दस दिन का समय दिया जाता है कि वह अपने अभिभावक के साथ और स्कूल यूनिफार्म में आए अन्यथा स्कूल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
राजश्री पंत, प्रधानाचार्या, मल्लिकार्जुन स्कूल।