{"_id":"5edfc3c28ebc3e4326355eea","slug":"mallikaajurn-vidyaalay-ke-kvaaranteen-kendr-mein-paanee-kee-kamee-se-dikkaten-champawat-news-hld385736683","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लिकाजुर्न विद्यालय के क्वारंटीन सेंटर में पानी की कमी से दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लिकाजुर्न विद्यालय के क्वारंटीन सेंटर में पानी की कमी से दिक्कतें
विज्ञापन
पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोहाघाट में पेयजल वितरित करते कविराज।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। मल्लिकार्जुन विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में पानी की कमी के चलते प्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रवासियों को हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है।
दिल्ली से आए प्रवासी दीवान राम, कमल राम, सोबन, नरेंद्र सिंह, प्रकाश मेहता, नवीन राम, गणेश राम आदि का कहना है कि 10 दिन से क्वारंटीन में 30 लोग रह रहे हैं। क्वारंटीन सेंटर में पानी की कमी के कारण उन्हें दिक्कतें हो रही हैं। प्रशासन की ओर से एक हजार लीटर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी पूर्ति नहीं हो पा रही है। प्रवासियों ने पेयजल की दिक्कतों को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी को भी बताई है।
मंगलवार को पूर्व जिपं अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की ओर से कविराज मौनी, प्रकाश माहरा, प्रमोद गहतोड़ी, आनंद अधिकारी ने प्रवासियों को पानी की बोतलें उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि जब तक यह प्रवासी क्वारंटीन सेंटर में रहेंगे, उन्हें प्रतिदिन पानी की बोतलें उपलब्ध कराई जाएंगी। एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि प्रवासियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई है, जरूरत पडने पर और पानी उपलब्ध कराया जाएगा।