फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Malaysian police caught on tourist visa

पर्यटक वीजा पर गए युवक को मलयेशिया पुलिस ने पकड़ा

Fri, 07 Jul 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत) Updated Fri, 07 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Malaysian police caught on tourist visa
अशोक भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मलयेशिया में एक माह के पर्यटक वीजा में गए लधिया घाटी क्षेत्र के एक युवक को मलयेशिया में पुलिस ने पकड़ लिया। युवक को पुलिस द्वारा जेल में डालने की जानकारी से परिजन परेशान हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय में शिकायत दर्ज कर युवक को कैद से मुक्त कराने की मांग की है।

रीठा साहिब क्षेत्र के तलाड़ी गांव के मूल निवासी (वर्तमान में हरिद्वार में रह रहे) अशोक भट्ट (22) पुत्र विद्याधर भट्ट के चचेरे भाई सुनील भट्ट ने बताया कि अशोक आठ जून को मलयेशिया में पंजाब के दोस्त संदीप के यहां घूमने गया था। 17 जून को जब अशोक मलयेशिया की जौहार बाहरो बाजार गया, तो वह दोस्त के कमरे में वीजा भूल आया। पुलिस ने वीजा न दिखाने पर अशोक को पकड़ लिया। संदीप ने बताया कि अशोक को पुलिस ने पहले वीजा न दिखाने के आरोप में बंद किया और बाद में कमरे से वीजा लाने के बाद 14 दिन की रिमांड पर ले ल़या। सुनील ने बताया कि 17 जून को गिरफ्तार होने से पहले उनकी अशोक से बात होती रही, लेकिन इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो सका है। उन्होंने मलयेशिया पुलिस पर परेशान करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


इधर, रीठा साहिब क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता नवीन भंडारी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर अशोक के मलयेशिया में फंसे होने की जानकारी देते हुए वहां से छुड़ाने में सहयोग करने की अपील की है। अशोक के मलयेशिया में पुलिस गिरफ्त में होने से पिता विद्याधर भट्ट, मां ईश्वरी देवी, बहन रेनू भट्ट और बड़े भाई राकेश भट्ट का बुरा हाल है। अशोक के पिता खेतीबाड़ी और भाई पंडिताई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed