{"_id":"5f453bf38ebc3e3cf4397cb8","slug":"malaba-of-all-weather-road-champawat-news-hld3945739147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंतोली में ग्रामीणों ने आरजीबीएल कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंतोली में ग्रामीणों ने आरजीबीएल कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया
एनएच कटिंग के दौरान कार्यदायी कंपनी द्वारा डाले गए मलबे से खेतों को हुए नुकसान के खिलाफ कचहरी में
- फोटो : LOHAGHAT
Link Copied
लोहाघाट (चंपावत)। निर्माणाधीन बारहमासी सड़क के मलबे से बंतोली में भूमि को हो रहे भारी नुकसान पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था आरजीबीएल कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने उनकी भूमि को नुकसान की भरपाई और क्षतिग्रस्त पेयजल स्रोत ठीक न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि कार्यदायी संस्था की ओर से बंतोली में डंपिंग जोन बनाकर कटिंग का सारा मलबा उसमें डाला जा रहा है। डंपिंग जोन के नीचे सुरक्षा के कोई इंतजाम न होने से सारा मलबा उनके उपजाऊ खेतों में आ गया है। इससे उनकी मलबे से पटने से भूमि बर्बाद हो गई है। ग्रामीणों के पेयजल स्रोतों को भी मलबे से पाट दिया गया है। इससे गांव में पेयजल संकट गहराने लगा है। ग्रामीणों ने एसडीएम आरसी गौतम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कार्यदायी संस्था आरजीबीएल के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। ग्रामीणों ने विधायक पूरन सिंह फर्त्याल से भी इस मामले को विधानसभा में उठाने की गुहार लगाई है। इस मौके पर चंचल सिंह, पवन सिंह, पुष्कर सिंह, ईश्वर सिंह, भुवन सिंह, नारायण सिंह, राजेंद्र फर्त्याल, पवन फर्त्याल, दीपक सिंह, डिकर सिंह, टीएस फर्त्याल, मनोहर सिंह, गंगा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।